Samachar Nama
×

सोने चांदी के दाम गिरे ,हाई रेट से 12000 रुपये सस्ता हुआ सोना जाने आज का भाव

सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी है। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 421 रुपये सस्ता होकर 44422 रुपये पर खुला और 44516 पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी आज 1360 रुपये प्रति किलो गिरकर 64766 रुपये पर खुली और थोड़ा सुधरते हुए 65128
सोने चांदी के दाम गिरे ,हाई रेट से 12000 रुपये सस्ता हुआ सोना जाने आज का भाव

सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी है। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 421 रुपये सस्ता होकर 44422 रुपये पर खुला और 44516 पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी आज 1360 रुपये प्रति किलो गिरकर 64766 रुपये पर खुली और थोड़ा सुधरते हुए 65128 पर बंद हुई। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने की रंगत उड़ी रही। यहां सोना नुकासान के साथ 44,381 पर पर बंद हुआ। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

शाम का रेट

धातु 5 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 4 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 44516 44843 -327
Gold 995 (23 कैरेट) 44338 44663 -325
Gold 916 (22 कैरेट) 40777 41076 -299
Gold 750 (18 कैरेट) 33387 33632 -245
Gold 585 ( 14 कैरेट) 26042 26233 -191
Silver 999 65128 Rs/Kg 66126 Rs/Kg -998 Rs/Kg

 

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,381 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 160 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,381 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,200 लॉट के लिए कारोबार किया गया।  अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,692.70 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

सुबह का रेट

धातु 5 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 4 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 44422 44843 -421
Gold 995 (23 कैरेट) 44244 44663 -419
Gold 916 (22 कैरेट) 40691 41076 -385
Gold 750 (18 कैरेट) 33317 33632 -315
Gold 585 ( 14 कैरेट) 25987 26233 -246
Silver 999 64766 Rs/Kg 66126 Rs/Kg -1360 Rs/Kg

 

Share this story