Samachar Nama
×

सिवान :सिवान में कोरोना से बचने को घरों में लॉक रहे लोग

लॉकडाउन के चौथे दिन शनिवार को भी जिले की सड़कें पूरी तरह से सूनी नजर आईं। सुबह सात बजे से 11 बजे तक कुछ लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की, लेकिन समय के साथ सभी दुकानें बंद हो गईं।इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर नजर आए। जो लोग सड़कों पर बिना काम के दिखे, उनके
सिवान :सिवान में कोरोना से बचने को घरों में लॉक रहे लोग

लॉकडाउन के चौथे दिन शनिवार को भी जिले की सड़कें पूरी तरह से सूनी नजर आईं। सुबह सात बजे से 11 बजे तक कुछ लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की, लेकिन समय के साथ सभी दुकानें बंद हो गईं।इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर नजर आए। जो लोग सड़कों पर बिना काम के दिखे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी सख्त नजर आई। इससे पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया।

अनावश्यक घूमने वालों पर चला पुलिस का डंडा :

•िाले में लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। चोरी छिपे दुकान खोलने वालों पर कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन का लोग अमल करें, इसके लिए शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मी बिना वजह घूमने वालों को सख्त हिदायत दे रहे थे। उधर लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, एएसडीओ अभिषेक कुमार चंदन, सदर बीडीओ रमेंद्र कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह दल-बल के साथ भ्रमण करते दिखे।सड़कों पर बिना वजह वाहनों से घूमने वालों पर पुलिस द्वारा डंडा चलाया जा रहा है।  इस दौरान उनलोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व अनावश्यक घूम रहे लोगों को दंड के रूप में हल्की पिटाई की। तो कुछ लोगों को कान पकड़ कर उठक-बैठक भी कराया। एसडीओ ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बरतनी पड़ रही है।

Share this story