Samachar Nama
×

सिवान :सिवान जिले की कई पंचायतों में नहीं मिल पाया मास्क

संक्रमण चेन तोड़ने के लिए डबल लेयर का छह मास्क हर घर में देना है, लेकिन अभी तक जिले के 293 में से अधिकांश पंचायतों में मास्क नहीं बंटा है। एक तरफ जहां जिला पंचायती राज विभाग पंचायतों में मास्क बांटने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गांवों में ग्रामीण इसकी सच्चाई उजागर
सिवान :सिवान जिले की कई पंचायतों में नहीं मिल पाया मास्क

संक्रमण चेन तोड़ने के लिए डबल लेयर का छह मास्क हर घर में देना है, लेकिन अभी तक जिले के 293 में से अधिकांश पंचायतों में मास्क नहीं बंटा है। एक तरफ जहां जिला पंचायती राज विभाग पंचायतों में मास्क बांटने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गांवों में ग्रामीण इसकी सच्चाई उजागर कर रहे हैं। बता दें कि पंचायती राज विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी घरों में छह-छह मास्क बांटने का आदेश दिया गया है, लेकिन अधिकांश पंचायतों में इसकी शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण लोगों को निगल रहा है। जनता त्रस्त है। लोगों की जान जा रही है, लेकिन मुखिया और सिस्टम के लोग इसे अवसर बनाने में जुटे हुए हैं।  का एक सप्ताह से हो रहा मास्क का वितरण : जब इसकी पड़ताल की गई तो पाया गया कि 20 पंचायत वाले भगवानपुर हाट प्रखंड में लगभग सवा दो लाख मास्क वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि अबतक मात्र तीस हजार मास्क का ही वितरण हो पाया है। वहीं 16 पंचायत वाले सदर प्रखंड में दो लाख के बदले अबतक मात्र 20 हजार मास्क का वितरण किया गया है। 16 पंचायत वाले हुसैनगंज प्रखंड में 80 हजार में से मात्र आठ हजार व नौ पंचायत वाले नौतन प्रखंड में 45 हजार में से तीन हजार मास्क का वितरण किया गया है। ठीक इसी अनुपात में भी सभी प्रखंडों में औसतन मास्क का वितरण हो पाया है। क्या कहते हैं जिम्मेदार

Share this story