Samachar Nama
×

शैतानी बरमूडा त्रिभुज रहस्य के पीछे कोई और रहस्य तो नहीं

जयपुर। पिछले 100 वर्षो मे बरमूडा त्रिभुज कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में आ रहा है। लोगों की मान्यताओं के अनुसार असाधारण रूप से ज्यादा संख्या मे वायुयान और जलयान रहस्यमय रूप से इस जगह से गायब हो जाते है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि गायब ऐसा होता है कि यान के सूराग
शैतानी बरमूडा त्रिभुज रहस्य के पीछे कोई और रहस्य तो नहीं

जयपुर। पिछले 100 वर्षो मे बरमूडा त्रिभुज कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में आ रहा है। लोगों की मान्यताओं के अनुसार असाधारण रूप से ज्यादा संख्या मे वायुयान और जलयान रहस्यमय रूप से इस जगह से गायब हो जाते है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि गायब ऐसा होता है कि यान के सूराग तक हाथ नहीं लगते है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार जानकारी मिली है कि इस त्रिभुज में 100 के आसपास वायुयान ,जलयान और लगभग 1000 व्यक्ति लापता हुये हैं। लेकिन सं रा अमरीका समुद्र रक्षको के अनुसार इस मे होने वाली दुर्घटनाये किसी अन्य क्षेत्र की तुलना मे असामान्य रूप से ज्यादा नही हुई हैं।शैतानी बरमूडा त्रिभुज रहस्य के पीछे कोई और रहस्य तो नहीं

आपको बता दे कि बरमूडा त्रिभुज से जुड़ी घटनाओं मे सबसे ज्यादा प्रसारित घटना 1945 मे अमरीकी नौसेना के प्रशिक्षु पायलटो द्वारा चालित पांच वायुयान के लापता होने की घटना है। जानकारी के अनुसार मालुम हुआ है कि इस दुर्घटना का कारण आधिकारिक रूप से पायलट की गलती थी। इनके परिवारों के अनुसार ये पायलट गलती नही कर सकते थे, उनके दबाव मे नौसेना ने आधिकारिक कारण को बदल कर अज्ञात कर दिया। इस घटना के दो वर्ष पश्चात जार्ज एक्स ने फेट पत्रिका मे हमारे पिछवाडे मे सागरी रहस्य नाम से एक लेख लिखा।शैतानी बरमूडा त्रिभुज रहस्य के पीछे कोई और रहस्य तो नहीं

इस लेख के केंद्र मे फ़्लोरीडा, बरमूडा और प्युर्टो रीको के मध्य के इस क्षेत्र मे पिछले कुछ वर्षो मे लगातार जलयानो के बिना कोई सुराग छोडे़ लापता होने की चर्चा की गई थी इसकी वास्तविकता यह कि लंदन स्थित लायडस बैंक के बीमा विभाग का अध्ययन करने वाले नार्मन हुक के अनुसार बरमूडा त्रिभुज का आधिकारिक रूप से अस्तित्व नही है।  इनके अनुसार इस क्षेत्र मे होने वाली यानों की अधिकतर दुर्घटनाये मौसम से संबंधित है।  इसके आलावा  कुछ भी इसका रहस्य नहीं है।शैतानी बरमूडा त्रिभुज रहस्य के पीछे कोई और रहस्य तो नहीं

Share this story