Samachar Nama
×

रोहतास : बिहार में 4.1 दिन में दोगुने हो रहे कोरोना मरीज, देश में 10 दिन में

राज्य में लगातार कोरोना नए रिकॉर्ड पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को 6253 नए संक्रमित मिले।देश में सबसे तेजी से बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर 4.1 दिन पर दोगुनी हो रही है। देश में यह औसत 10 दिन का है। हालांकि राहत की बात ये है कि संक्रमण दर में हमारी स्थिति
रोहतास : बिहार में 4.1 दिन में दोगुने हो रहे कोरोना मरीज, देश में 10 दिन में

राज्य में लगातार कोरोना नए रिकॉर्ड पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को 6253 नए संक्रमित मिले।देश में सबसे तेजी से बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर 4.1 दिन पर दोगुनी हो रही है। देश में यह औसत 10 दिन का है। हालांकि राहत की बात ये है कि संक्रमण दर में हमारी स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है। एक अप्रैल को 1.9% थी, अब 4.1% हो गई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह दर 5% से ज्यादा होती है तो महामारी बेकाबू मानी जाती है। देश में संक्रमण की दर 13% हो चुकी है। यानी हर 100 टेस्ट में 13 मरीज मिलने लगे हैं। दो महीने पहले सिर्फ 2 मरीज मिल रहे थे। इनमें नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह और पंचायती राज पदाधिकारी नवीन पांडेय भी शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को 6133 मरीज मिले थे। पिछले 24 घंटे में कुल 100404 सैंपल की जांच की गई है। इनमें सबसे अधिक पटना में 1364 पॉजिटिव मिले व 20 लोगों की मौत हो गई।

 

लेकिन वहां सक्रिय मरीजों की संख्या 30 दिन में दोगुनी हो रही है। बिहार के बाद यूपी का नंबर है, जहां 4.6 दिन के बाद मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 33465 है। पिछले दो दिनों में 12 हजार से अधिक सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहली बार पटना समेत 21 जिलों में 100 से अधिक संक्रमित मिले हैं।इस प्लांट के जरिए 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। राज्य के सात अन्य अस्पतालों में भी 7 -10 दिनों के अंदर प्लांट चालू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समस्या जल्द ही दूर होगी।

 

शुक्रवार को 1 हजार वायल पटना पहुंचा है। उसे अस्पतालों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन की आवश्यकता का आकलन किया गया है। मैन्युफैक्चरर और रिटेलर के बीच जो गैप उसे खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी हॉस्पिटल्स में यह इंजेक्शन उपलब्ध रहेगा। प्राइवेट हॉस्पिटल्स के लिए भी बातचीत चल रही है। शुक्रवार को कहा कि राजेंद्रनगर आई हॉस्पिटल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए 100 बेड की व्यवस्था की गई है। शनिवार से ये बेड कोरोना के मरीजों के लिए चालू हो जाएंगे। इसके अलावा मेदांता अस्पताल में भी शनिवार या रविवार से 50 बेड कोविड मरीजों के इलाज के लिए होंगे। रक्षा मंत्रालय से बात हुई है। इएसआईसी अस्पताल बिहटा के लिए अगर डॉक्टर मिल जाते हैं तो उसे भी जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।
भागलपुर में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, तथा गया में एएनएमसीएच को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं एनएमसीएच अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 48 घंटे के अंदर अस्पताल कोरोना डेडिकेटेड के ताैर पर काम करने लगेगा। यहां अब सामान्य मरीजों का इलाज फिलहाल बंद रहेगा। यहां भर्ती सामान्य मरीजों को अब दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।

Share this story