Samachar Nama
×

रोहतास:पराली जलाने वाले किसानों पर बड़ी कार्रवाई, 27 का निबंधन रद

रोहतास। खेतों में पराली जलाने व उससे निकली चिगारी से दूसरे किसानों की फसलों के जलने को ले प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। निरीक्षण के क्रम में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को डीएओ ने निदेश दिया कि फसल अवशेष जलाने पर प्लॉटवार सर्वे कर किसानों का पंजीकरण संख्या
रोहतास:पराली जलाने वाले किसानों पर बड़ी कार्रवाई, 27 का निबंधन रद

रोहतास। खेतों में पराली जलाने व उससे निकली चिगारी से दूसरे किसानों की फसलों के जलने को ले प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। निरीक्षण के क्रम में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को डीएओ ने निदेश दिया कि फसल अवशेष जलाने पर प्लॉटवार सर्वे कर किसानों का पंजीकरण संख्या रद्द करना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे किसानों पर कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाए।इसे ले डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी संजयनाथ तिवारी द्वारा सासाराम, शिवसागर, करगहर, कोचस व नोखा प्रखंड में फसल अवशेष जलाए जाने से संबंधित चिह्नित स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस कार्य में जिस कर्मी द्वारा लापरवाही बरती जाएगी, उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

Share this story