Samachar Nama
×

रेवाड़ी : कुत्तों से सावधान:कुत्तों के झुंड का हमला, दड़ौली-फतेहपुरी में 7 को काटा, मुंह-गर्दन नोंचने से एक महिला की मौत

महिला को तो इतनी बुरी तरह नोंच डाला कि उसकी जान चली गई। जबकि बाकी लोगों को भी किसी को हाथ-पैर में तो किसी को कमर पर काट खाया। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया गया। दो लोगों को तो रोहतक रेफर कर दिया गया।जिले के गांव दड़ौली और फतेहपुरी में गुरुवार को कुत्तों के झुंड
रेवाड़ी :  कुत्तों से सावधान:कुत्तों के झुंड का हमला, दड़ौली-फतेहपुरी में 7 को काटा, मुंह-गर्दन नोंचने से एक महिला की मौत

महिला को तो इतनी बुरी तरह नोंच डाला कि उसकी जान चली गई। जबकि बाकी लोगों को भी किसी को हाथ-पैर में तो किसी को कमर पर काट खाया। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया गया। दो लोगों को तो रोहतक रेफर कर दिया गया।जिले के गांव दड़ौली और फतेहपुरी में गुरुवार को कुत्तों के झुंड ने लोगों पर हमला बोला। फतेहपुरी निवासी एक महिला सहित 7 लोगों को काट डाला।

कुत्तों के झुंड के ने से आसपास के गांवों में भी दहशत रही। वहीं एक घायल समेत कुछ अन्य लोगों का कहना है कि कुत्तों के झुंड ने लोगों को घेरा और उनमें से एक ही कुत्ते ने सबको काटा, जो कि पागल था। जब वह कुत्ता बेकाबू हुआ तो ग्रामीणों ने उस कुत्ते को मार भी दिया। इधर, डॉक्टरों ने सलाह दी है कि शहर और गांवों में पालतू के साथ ही आवारा घूमने वाले कुत्तों को भी इंजेक्शन लगाए जाने चाहिए।

पहले दड़ौली में, फिर फतेहपुरी में मचाया आतंक

गुरुवार सुबह कुत्तों का एक झुंड गांव दड़ौली में पहुंचा। निवर्तमान ग्राम सरपंच सत्यप्रकाश शास्त्री ने बताया कि यहां कुत्तों के झुंड ने भोंकना शुरू कर दिया। अचानक ही लोगों पर हमला शुरू कर दिया। एक के बाद एक कई लोगों को नोंचा। इनमें दड़ौली निवासी सतबीर, बीर सिंह व सुकंत को कुत्ते ने काटा। इसके बाद ये कुत्ते फतेहपुरी की ओर भाग गए।

यहां खेतों मे काम कर रहे लोगों पर हमला शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सबसे पहले करीब 64 वर्षीय नेतराम पर हमला किया। इसके बाद रोहताश पर टूट पड़े। इन्होंने जैसे तैसे खुद को बचाया। गांव के ही दिनेश को भी काट लिया। इसी दौरान खेत की ओर जा रही महिला धनपती (54) पर हमला किया।

महिला ने खुद को बचाने का प्रयास किया, मगर कुत्तों ने नोंचना शुरू कर दिया। उसके मुंह और गर्दन के साथ ही पूरे शरीर को जगह-जगह नोंच खाया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this story