Samachar Nama
×

रेवाड़ी:सीजन में दूसरी बार 44 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

रेवाड़ी मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। बुधवार को भी ऐसे ही परिवर्तन देखने को मिला। दिन में सुबह से ही सूर्य की तपिश बढ़नी शुरू हो गई और दोपहर में तो तीखी गर्मी रही। 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूलभरी पश्चिमी गर्म हवाओं से भी परेशानी रही। गर्म लू से दिन
रेवाड़ी:सीजन में दूसरी बार 44 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

रेवाड़ी मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। बुधवार को भी ऐसे ही परिवर्तन देखने को मिला। दिन में सुबह से ही सूर्य की तपिश बढ़नी शुरू हो गई और दोपहर में तो तीखी गर्मी रही। 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूलभरी पश्चिमी गर्म हवाओं से भी परेशानी रही। गर्म लू से दिन के समय तो पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को बड़ी समस्या आई। दिन में भीषण गर्मी से तापमान भी इस सीजन में दूसरी बार 44 डिग्री पर पहुंचा है। इससे पहले 29 अप्रैल को इतना तापमान दर्ज हुआ था। सूर्य की तपिश शाम तक भी कम नहीं हुई। शाम को 6.30 बजे भी धूप रही। पार्कों में भी शाम के 7 बजे ही लोगों का पहुंचना शुरू हुआ। वहीं रात के समय भी गर्मी रही, जिस कारण न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि अभी दो दिन और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। इसके बाद ही मौसम बदलने के संकेत है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में अभी अगले दो दिन उत्तर पश्चिमी धूल भरी खुश्क व गर्म हवाएं चलने की संभावना है तथा 11 जून से फिर से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पुरवाई होने की संभावना रहेगी। जिससे मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली पुरवाई हवाएं आने से 12 जून देर रात्रि से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में गरज चमक व हवाओं के साथ 14 जून तक हल्की बारिश संभावित है।

Share this story