Samachar Nama
×

राजसमंद:1016 चालान बनाकर एक 14 हजार रुपए का वसूला गया जुर्माना

रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के पहले दिन पुलिस ने सख्ती दिचाई। सुबह 11 बजे बाद हल्का बल प्रयाेग कर लाेगाें काे खदेड़ा। दाेनाें थानाें की पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दाैरान पुरानी सब्जी मंडी में व्यापारी भागने लगे और लाेग सब्जियां वहीं छाेड़कर भाग गए। बाजार में बंद शटर
राजसमंद:1016 चालान बनाकर एक 14 हजार रुपए का वसूला गया जुर्माना

रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के पहले दिन पुलिस ने सख्ती दिचाई। सुबह 11 बजे बाद हल्का बल प्रयाेग कर लाेगाें काे खदेड़ा। दाेनाें थानाें की पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दाैरान पुरानी सब्जी मंडी में व्यापारी भागने लगे और लाेग सब्जियां वहीं छाेड़कर भाग गए। बाजार में बंद शटर के नीचे से सामान बेचने वाले व्यापारियाें पर सख्ती दिखाई और हल्का बल प्रयाेग लाेगाें काे खदेड़ा।पुलिस ने पुरे शहर 24 घंटे में 955 चालान बनाकर 73 हजार 300 रुपए जुर्माना वसूल किया। बिना काम घूम रहे 64 लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया। एएसपी राजेश गुप्ता ने बताया कि लाॅकडाउन के चलते साेमवार से जिले के 1200 जवानाें की मौजूदगी में 5 स्थानाें पर सख्ती से नाकाबंदी कर 30 स्थानाें पर निगरानी शुरू करवाई।जिले की सीमाओं पर 5 स्थाई नाकाबंदी रही। जहां आने जाने वालाें से पूछताछ की। जिले के देलवाड़ा नेगड़िया, भीम शेराें का वाला, चारभुजा मानावताें का गुड़ा, कुंवारिया टपरिया खेड़ी व देवगढ़ कामलीघाट चाैराह पर सख्त नाकाबंदी रही। जिले के सभी 14 थाना क्षेत्राें में निरंतर गश्त रही।

Share this story