Samachar Nama
×

राजसमंद : भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर पैसे बांटने का आरोप, थाने पहुंची सांसद दीया कुमारी, पूनिया ने कहा- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध किया तो पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने ले गई थी, इसी के विरोध में देर रात भाजपा सांसद दीया कुमारी और विधायक मदन दिलावर थाने राजसमंद उपचुनाव में मतदान से पहले की रात फरारा में भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने के आरोप लगाया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं
राजसमंद : भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर पैसे बांटने का आरोप, थाने पहुंची सांसद दीया कुमारी, पूनिया ने कहा- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध किया तो पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने ले गई थी, इसी के विरोध में देर रात भाजपा सांसद दीया कुमारी और विधायक मदन दिलावर थाने राजसमंद उपचुनाव में मतदान से पहले की रात फरारा में भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने के आरोप लगाया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आमना सामना हो गया। भाजपा का आरोप था कि कांग्रेस की ओर से पैसे बांटे जा रहे थे। जबकि कांग्रेसी इसका विरोध कर रहे थे। इसे लेकर बढ़े तनाव के बीच पुलिस पहुंची। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। स्थिति नहीं सुलझी तो पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं को थाने ले गई। इसी के विरोध में सांसद व विधायक थाने पहुंच गए।
भाजपा के कार्यकर्ताओं को भयभीत करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का षड्यंत्र कर रही है। गहलोत सरकार की कोशिश है कि मतदान को हतोत्साहित किया जाए, जिससे जनता भयभीत रहे और मतदान कम हो।

पूनिया ने देर रात बयान में बताया कि राजसमंद की घटना से कांग्रेस द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग प्रमाणित एवं स्पष्ट हो गया है। इस घटना को लेकर प्रदेश के डीजीपी, राजसमंद के एसपी और चुनाव अधिकारी से बात की है l

Share this story