Samachar Nama
×

राजसमंद : प्री-मानसून की पहली तेज बारिश, पाैन घंटे में 1 इंच बरसा पानी, दिन का पारा 70 गिरा

जिले में गुरुवार को प्री-मानसून के तहत एक घंटा तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। शहर में सुबह 11 बजे काले घने बादल छा गए। वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे तेज बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। पहली तेज बारिश से किसानों के
राजसमंद  : प्री-मानसून की पहली तेज बारिश, पाैन घंटे में 1 इंच बरसा पानी, दिन का पारा 70 गिरा

जिले में गुरुवार को प्री-मानसून के तहत एक घंटा तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। शहर में सुबह 11 बजे काले घने बादल छा गए। वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे तेज बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। पहली तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।शहर में साढ़े 12 बजे बारिश शुरू हुई। पौन घंटा तेज बारिश के बाद आधा घंटा रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश कुंवारिया, मोही, पीपली आचार्यान, राज्यावास, बागोटा, पुठोल, सांगठ, भुड़ान, राजनगर, सनवाड़, नागकली, कुरज, आमेट, भीम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हुई।
बारिश के बाद अधिकतम तापमान में सात डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट हुई। जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री था। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट हाेने से तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया।

Share this story