Samachar Nama
×

राजसमंद : ताऊ ते का असर:मौसम विभाग का रेड अलर्ट, तीन दिन तक रहेगा प्रभाव तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना

काेराेना का कहर अभी जारी ही है कि ताऊ ते तूफान ने भी दस्तक दे दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री कम हाेकर 34 डिग्री और न्यूनतम .6 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री हो गया।साेमवार काे तूफान के असर से
राजसमंद : ताऊ ते का असर:मौसम विभाग का रेड अलर्ट, तीन दिन तक रहेगा प्रभाव तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना

काेराेना का कहर अभी जारी ही है कि ताऊ ते तूफान ने भी दस्तक दे दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री कम हाेकर 34 डिग्री और न्यूनतम .6 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री हो गया।साेमवार काे तूफान के असर से जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे तापमान में भी 4 डिग्री तक की गिरावट हुई है।  मौसम में विभाग ने 18 मई काे रेड अलर्ट जारी किया।

कलेक्टर अरविंद पाेसवाल ने संबंधित विभागाें काे अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि तूफान से संभावित नुकसान को लेकर आवश्यक तैयारियां कर ली है। हर ब्लॉक पर टीम गठित की है। पीडब्ल्यूडी, फॉरेस्ट, बिजली निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को संसाधनों व कार्मिकों के साथ किसी भी स्थिति निपटने के लिए तैयार रहने काे कहा है।

बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से ऑक्सीजन प्लांट में सप्लाई का काम बाधित नहीं हो। इसके लिए वहां जनरेटर की व्यवस्था सुचारू करने के आदेश दिए। तूफान के कारण कहीं भी पेड़ गिरते है, तो विभाग की टीम कटर के साथ तत्काल मौके पंहुचेंगी। बिजली निगम के अधिकारी बिजली पोल व तार गिरने की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई करेंगे।

Share this story