Samachar Nama
×

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोरोना की वैक्सीन की दूसरी वैक्सीन डोज लगवाई

मुंबई, एएनआइ। Corona Vaccine: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को मुंबई के सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में एंटी-सीओवीआईडी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इधर, राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोरोना की वैक्सीन की दूसरी वैक्सीन  डोज लगवाई

मुंबई, एएनआइ। Corona Vaccine: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को मुंबई के सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में एंटी-सीओवीआईडी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इधर, राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ‘वीकेंड लकडाउन’ के साथ अन्य दिनों में आंशिक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वीकेंड यानी सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात तक एवं ‘आंशिक लॉकडाउन’ सोमवार से प्रतिदिन रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा।

15 अप्रैल को इस निर्णय की समीक्षा की जाएगी।रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वीकेंड लॉकडाउन में अत्यावश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। सार्वजनिक वाहनों को भी कुछ नियमों के साथ छूट दी गई हआंशिक लाकडाउन’ में रोज रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कफ्र्यू लागू रहेगा। लेकिन इस दौरान भी जरूरी सेवाएं एवं कुछ नियमों के साथ सार्वजनिक वाहन चालू रहेंगे। जैसे आटो रिक्शा में ड्राइवर के साथ सिर्फ दो सवारियां, टैक्सी में ड्राइवर के साथ सिर्फ तीन सवारियां, बसों एवं लोकल ट्रेनों में सिर्फ बैठने की क्षमता भर सवारियां ही सफर कर सकेंगी।

जल्दबाजी में बुलाई गई मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, कुछ अखबारों के संपादकों, फिल्म एवं उद्योग क्षेत्र के लोगों से चर्चा की और उनसे सुझाव भी मांगे। उद्धव को इस चर्चा के सकारात्मक परिणाम भी मिले। वहीं, वीकेंड लाकडाउन एवं अन्य दिनों में सख्त पाबंदियों की घोषणा के बाद फड़नवीस के स्वर नरम नजर आए। उन्होंने पूर्ण लॉकडाउन के बजाय वीकेंड लॉकडाउन एवं अन्य दिनों में आंशिक लॉकडाउन के निर्णय का समर्थन किया।

भाजपा नेता ने लोगों का भी आह्वान किया कि सरकार द्वारा बताए गए नियमों का ठीक से पालन करें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी राज्य में चल रही वैक्सीनेशन मुहिम में लोगों की मदद करने को कहा है। इससे पहले जब लॉकडाउन की संभावना जताई जा रही थी, तो भाजपा ने इस निर्णय के विरोध में सड़क पर उतरकर विरोध करने की घोषणा की थी। पूर्ण लॉकडाउन को लेकर सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी विरोध कर रही थी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी अपने कार्यकर्ताओं से सरकार के निर्णय में सहयोग करने को कहा है।

Share this story