Samachar Nama
×

मधुबनी : लॉकडाउन की घोषणा होते ही बाजार में खरीदारी को उमड़ी लोगों की भीड़

लोगों को जैसे ही लॉकडाउन की जानकारी मिली, वे बाजार की तरफ दौड़ पड़े। दोपहर बारह बजे तक बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनी रही। बुधवार से लॉकडाउन लगने को लेकर अधिकांश लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी करने को बाजार की ओर निकल पड़े।
मधुबनी : लॉकडाउन की घोषणा होते ही बाजार में खरीदारी को उमड़ी लोगों की भीड़

लोगों को जैसे ही लॉकडाउन की जानकारी मिली, वे बाजार की तरफ दौड़ पड़े। दोपहर बारह बजे तक बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनी रही। बुधवार से लॉकडाउन लगने को लेकर अधिकांश लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी करने को बाजार की ओर निकल पड़े। चार बजे तक बाजार खुले रहने से लोगों ने घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। किराना दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान मास्क व शारीरिक दूरी का भी जमकर उल्लंघन किया गया। लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ ही शहर की सड़कों पर जाम लगने लगा।राज्य में एक बार फिर से पांच से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन का निर्णय आते ही मंगलवार को बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  रमजान को देखते हुए लोग हर जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे रहे। कपड़ा, श्रंगार, जूता-चप्पल, फल, आलू-प्याज, किराना सहित अन्य दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे। शहर के गिलेशन बाजार, किराना मंडी, महिला कॉलेज रोड, बड़ी बाजार, शंकर चौक, महंथीलाल चौक सहित अन्य प्रमुख बाजार में खरीदारों की भीड़ देखी गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। जाम के चलते शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा था। ट्रैफिक पुलिस जाम के आगे बेबस नजर आ रहे थे। दोपहर में लॉकडाउन का निर्णय सोशल मीडिया पर फैलते ही बाजार में अचानक भीड़ बढ़ गई। लॉकडाउन संबंधी सरकार के निर्णय सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहे। लोग एक दूसरे को लॉकडाउन की जानकारी देने लगे। गिलेशन बाजार में कई महिलाएं जरूरी सामानों की खरीदारी करती दिखी। इनमें से प्रमीला देवी, शकुंतला देवी, राधा रानी, मरियम खातुन आदि ने बताया कि लॉकडाउन में दुकानें नहीं खुलेंगी तो सामानों की किल्लत हो जाएगी। कहा कि पिछले लॉकडाउन में काफी परेशानी हुई थी। लॉकडाउन में बाजार बंद होने के साथ ही सामानों की कीमतें भी काफी बढ़ने लगती है।

Share this story