Samachar Nama
×

मधुबनी : कोरोना के बीच वार्ड 30 में फैल रही गंदगी का साम्राज्य

शहर के वार्ड 30 के सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी की नियमित सफाई बहाल रखने में नगर निगम प्रशासन बेपरवाह बना है। वार्ड 30 के एक मकतब सहित अन्य हिस्सों में चौपट हो चुकी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रति नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। —————- ब्लीचिग, चूना का
मधुबनी : कोरोना के बीच वार्ड 30 में फैल रही गंदगी का साम्राज्य

शहर के वार्ड 30 के सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी की नियमित सफाई बहाल रखने में नगर निगम प्रशासन बेपरवाह बना है। वार्ड 30 के एक मकतब सहित अन्य हिस्सों में चौपट हो चुकी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रति नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। —————- ब्लीचिग, चूना का नहीं हो रहा छिड़काव : वार्ड 30 के पार्षद प्रभावती देवी ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में कचरा की अनियमित सफाई नहीं होने से मच्छरजनित रोगों का प्रकोप बना है। गंदगी की बदबू लोगों को बीमार बना रहा है। ब्लीचिग, चूना छिड़काव की बात तो दूर गंदगी की नियमित सफाई नहीं हो रहा है। कचरा निस्तारण के लिए वार्ड 25 में दस लाख 49 हजार की लागत से कचरा से मेटल रिकवरी सेंटर का निर्माण कराया गया। कर्मी के अभाव से यह सेंटर काम नहीं कर रहा है।कोरोना संक्रमण के बीच नगर निगम क्षेत्र में गंदगी और इसकी बदबू वातावरण को दूषित कर रहा है।  वार्ड से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 15 क्विटल कचरा का उठाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मूसा नगर की भाड़े की पांच एकड जमीन पर कचरा डंपिग ग्राउंड बनाया गया है। मगर, वार्ड की कचरा डंपिग ग्राउंड तक नहीं पहुंच पाता है। गंदगी की सफाई मद में वर्षों से चल रहा कमीशन का खेल : नगर निगम क्षेत्र में प्रतिमाह कचरे की सफाई पर करीब 33 लाख रूपये का व्यय हो रहा है। गंदगी की सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये हजम हो जाती है। गंदगी की सफाई मद में वर्षों से कमीशन का खेल जारी रहने से सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की कोशिश जारी है। सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने में काफी सफलता मिली है।

Share this story