Samachar Nama
×

मधुबनी :अपराधियों को संरक्षण एवं आश्रय देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसपी

मधुबनी। इसके अलावा मुख्य आरोपित सहित पांच आरोपितों को आश्रय देने के आरोप में प्रहलाद महतो को भी पुलिस ने बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव में उसके अर्द्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया है। प्रह्लाद महतों एवं मुख्य आरोपित सहित पांच लोगों अर्थात कुल छह लोगों की गिरफ्तारी रघौली गांव से एक साथ की गई
मधुबनी :अपराधियों को संरक्षण एवं आश्रय देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसपी

मधुबनी। इसके अलावा मुख्य आरोपित सहित पांच आरोपितों को आश्रय देने के आरोप में प्रहलाद महतो को भी पुलिस ने बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव में उसके अ‌र्द्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया है। प्रह्लाद महतों एवं मुख्य आरोपित सहित पांच लोगों अर्थात कुल छह लोगों की गिरफ्तारी रघौली गांव से एक साथ की गई है।बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में अंधाधुंध दर्जनों राउंड फायरिग कर पांच लोगों को मौत की नींद सुला देने के मामले में 35 नामजद आरोपितों में से 15 नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, इस सामूहिक हत्याकांड के 20 नामजद आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि शेष नामजद आरोपितों को भी दो-तीन दिनों के अंदर या तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा या फिर पुलिस दबिश पर वे आत्मसमर्पण करने को मजबूर होंगे।

Share this story