Samachar Nama
×

मधुबनी : अनदेखी:एनएच-57 को जोड़ने वाला मदना-खोपा मुख्य मार्ग जर्जर, डेढ़ लाख की आबादी हो रही प्रभावित

राष्ट्रीय राज्य मार्ग एनएच 57 से जोड़ती है। सड़क जर्जर रहने से तकरीबन ढेर लाख से अधिक आबादी प्रतिदिन प्रभावित होते है। यह सड़क तीन प्रखंड क्रमशः बाबूबरही के सुदूरवर्ती पूर्वी भाग इलाका में अवस्थित सर्रा सोनपताही छजना, कोलहुआ एवं अंधराठाढ़ी प्रखंड के मदना, मदनेश्वर स्थान, गीदरगंज, जमैला, मैनी व फुलपरास प्रखंड के बैरिया, सैनी
मधुबनी : अनदेखी:एनएच-57 को जोड़ने वाला मदना-खोपा मुख्य मार्ग जर्जर, डेढ़ लाख की आबादी हो रही प्रभावित

राष्ट्रीय राज्य मार्ग एनएच 57 से जोड़ती है। सड़क जर्जर रहने से तकरीबन ढेर लाख से अधिक आबादी प्रतिदिन प्रभावित होते है। यह सड़क तीन प्रखंड क्रमशः बाबूबरही के सुदूरवर्ती पूर्वी भाग इलाका में अवस्थित सर्रा सोनपताही छजना, कोलहुआ एवं अंधराठाढ़ी प्रखंड के मदना, मदनेश्वर स्थान, गीदरगंज, जमैला, मैनी व फुलपरास प्रखंड के बैरिया, सैनी रौतिनिया, लकसेना, धर्म डीहा, बछौनी, बैका आदि गांव को एनएच 57 से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है। प्रधानमंत्री सड़क योजना से यह सड़क बनी थीमदना भाया सैनी होते हुए खोपा जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह सड़क काफी महत्वपूर्ण सड़को में एक है। । बनने के बाद कभी भी इस सड़क पर मरम्मत का कार्य नहीं हुआ।

इस संबंध में सीडी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अधिकांश सड़कों के भौतिक स्तर पर जांच कराली गई है। बाढ़ विभीषिका के मद्दे नजर निकट भविष्य में मरम्मती कराई जाएगी। आवागमन को दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने भी इस सड़क को काफी महत्वपूर्ण बताया। वहीं भारी वाहनों की परिचालन के लिए मेटल आदि की लेंथ के अनुरूप नहीं था। परिणाम यह हुआ कि सड़क निर्माण के साथ ही सड़के टूटने और धंसने लगी। मौजूदा समय में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

इस सड़क से जुड़ी गांवों में लगभग एक दर्जन से अधिक हार्ड वेयर की दुकान समेत दर्जनों ईंट-भट्ठा उद्योग के अलावा मदना बड़े व्यापारियों के केन्द्र है। कोयला बालू गिट्टी सीमेंट, लोहे की छड़, खाद्यान्न के बड़े बहनों की आवाजाही रहती है। उल्लेखनीय है कि जिस प्रखंड के आम लोग प्रभावित होते है। इस क्षेत्र के दोनों विधायक बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री है। अंधराठाढ़ी राजनगर विधान सभा के अंग हैं। यहां के विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान पीएचडी मंत्री हैं। जबकि फुलपरास विधायक शीला मंडल परिवहन मंत्री हैं। मंत्री द्वय के क्षेत्र की यह हाल है। जब मंत्री के गृह विधान सभा का हाल बदहाल हो तो क्या कहना।

Share this story