Samachar Nama
×

मधुबनी:अपराधियों को संरक्षण एवं आश्रय देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसपी

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में अंधाधुंध दर्जनों राउंड फायरिग कर पांच लोगों को मौत की नींद सुला देने के मामले में 35 नामजद आरोपितों में से 15 नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा मुख्य आरोपित सहित पांच आरोपितों को आश्रय देने के आरोप में प्रहलाद महतो को भी पुलिस
मधुबनी:अपराधियों को संरक्षण एवं आश्रय देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसपी

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में अंधाधुंध दर्जनों राउंड फायरिग कर पांच लोगों को मौत की नींद सुला देने के मामले में 35 नामजद आरोपितों में से 15 नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा मुख्य आरोपित सहित पांच आरोपितों को आश्रय देने के आरोप में प्रहलाद महतो को भी पुलिस ने बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव में उसके अ‌र्द्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया है। प्रह्लाद महतों एवं मुख्य आरोपित सहित पांच लोगों अर्थात कुल छह लोगों की गिरफ्तारी रघौली गांव से एक साथ की गई है। हालांकि, इस सामूहिक हत्याकांड के 20 नामजद आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि शेष नामजद आरोपितों को भी दो-तीन दिनों के अंदर या तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा
पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश के अनुसार एसएफएल की टीम मधुबनी आ चुकी है। बताया कि घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने में भी पुलिस दिन-रात जुटी है। मुख्य आरोपित प्रवीण झा का आपराधिक इतिहास है। पुराने कांडों में भी उसे रिमांड पर लिया जाएगा। एसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों को संरक्षण एवं आश्रय देने वाले भी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। बताया कि घटना के दिन पुलिस घटना स्थल पर महज घटना के 20 मिनट के अंदर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त प्रवीण झा के विरुद्ध पहले से भी बेनीपट्टी थाना में दो कांड दर्ज हैं। कुर्की के दौरान इसके घर से हथियार बरामद मामले में भी अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए चंदन झा के विरुद्ध भी पहले से बेनीपट्टी थाना में एक कांड दर्ज है। वहीं, महमदपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपित सहित पांच नामजद आरोपितों को आश्रय देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए प्रह्लाद महतो के विरुद्ध भी पहले से दरभंगा जिले के कमतौल थाना में आ‌र्म्स एक्ट सहित भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत एक कांड दर्ज है। प्रह्लाद महतो दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बिरने गांव का रहने वाला है। इसके मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में रघौली स्थित अ‌र्द्धनिर्मित मकान से मुख्य आरोपित सहित पांच आरोपितों के साथ ही प्रह्लाद महतो को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में प्रवीण झा, घनश्याम झा, सुनैना देवी एवं मुकेश साफी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गैबीपुर गांव के रहने वाले हैं। घनश्याम झा एवं सुनैना देवी मुख्य आरोपित प्रवीण झा के माता-पिता है। गिरफ्तार आरोपित राजेश कुमार झा, ऋषिकेश कुमार झा उर्फ राजा, अभिषेक कुमार झा, चंदन झा एवं निखिल कुमार झा बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्योंथ गांव के रहने वाले है। गिरफ्तार आरोपित शोभाकांत मेहता बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के खनुआ टोला, देवेंद्र नाथ ठाकुर उर्फ राजीव ठाकुर अडेर थाना क्षेत्र के बरहा, प्रशांत झा एवं सोनू चौधरी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गम्हरिया, कमलेश सिंह बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर, भोला सिंह, बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पौआम का रहने वाला है। आरोपितों को कठोर दंड दिलाने की हरसंभव कोशिश कर रही पुलिस : आईजी मधुबनी। दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार ने बुधवार को बेनीपट्टी डीएसपी कार्यालय पहुंच महमदपुर सामूहिक हत्याकांड के अनुसंधान की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश, डीएसपी अरुण कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार से अनुसंधान के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। आईजी ने कहा कि यह कांड दो जाति के संघर्ष का मामला नहीं, बल्कि आपसी रंजिश का है। पुलिस फरार आरोपितों के घर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर चुकी है। फरार आरोपितों के अचल संपति को भी जब्त किया जाएगा। आरोपितों को सजा दिलाने के लिए चार्जशीट तैयार की जा रही है जिसके लिए पुलिस के द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

Share this story