Samachar Nama
×

मंडी:12 वार्डो में मुकाबले में नहीं दिखी कांग्रेस

नगर निगम मंडी के चुनाव में तीन वार्डों को छोड़कर 12 अन्य वार्डों में कांग्रेस पार्टी कहीं मुकाबले में नजर नहीं आई। वार्ड छह सन्यारढ़ व वार्ड-नौ पैलेस कॉलोनी-दो में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। यहां भाजपा का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशियों से हुआ। सन्यारढ़ वार्ड में पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर की
मंडी:12 वार्डो में मुकाबले में नहीं दिखी कांग्रेस

नगर निगम मंडी के चुनाव में तीन वार्डों को छोड़कर 12 अन्य वार्डों में कांग्रेस पार्टी कहीं मुकाबले में नजर नहीं आई। वार्ड छह सन्यारढ़ व वार्ड-नौ पैलेस कॉलोनी-दो में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। यहां भाजपा का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशियों से हुआ।
सन्यारढ़ वार्ड में पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर की सिफारिश पर रजनीश कुमार को कांग्रेस का टिकट दिया गया था। पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के विरोध के चलते कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवार बदल दिया था। आश्रय शर्मा समर्थक संजय कुमार को प्रत्याशी बनाया था। संजय को मात्र 113 वोट ही मिले। कांग्रेस के बागी रजनीश कुमार की झोली में 109 वोट ही आए। संजय कुमार व रजनीश के वोटों को मिला यहां कांग्रेस को 222 वोट ही मिले। भाजपा के वीरेंद्र आर्य को 754 वोट मिले। यहां भाजपा के दो बागी भी मैदान में थे। इनमें विनोद कुमार को 215 व बंसीलाल को 89 मत मिले। तीनों को 1058 वोट पड़े हैं। वार्ड-नौ पैलेस कॉलोनी-दो में पंडित सुखराम परिवार ने नया घर बनाया था। सदर के विधायक अनिल शर्मा व उनके बेटे कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा इसी घर में रहते हैं। यहां भी टिकट को लेकर चंपा ठाकुर व आश्रय शर्मा आमने-सामने थे। आश्रय शर्मा यहां नीलम शर्मा को टिकट दिलाना चाहते थे। चंपा ठाकुर ने बाजी मार टिकट वंदना को दिला दिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कात्यायन की रणनीति के आगे सुखराम परिवार को निगम चुनाव में भी इस वार्ड में मुंह की खानी पड़ी। भाजपा इस वार्ड में बगावत से जूझ रही थी। निर्मल वर्मा के विरोध में पूर्व प्रदेश सचिव भुवनेश्वरी कपूर मैदान में उतरी थीं। निर्मल को 634, कांग्रेस की मीनाक्षी को 574 वोट मिले। भाजपा की बागी भुवनेश्वरी कपूर 346 मत ले गई। निर्मल व भुवनेश्वरी को मिलाकर यहां भाजपा को 980 वोट मिले। कांग्रेस का खलियार, नेला व दौहंधी वार्ड में ही शानदार प्रदर्शन रहा।
मंगवाई वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी योगराज की जीत सिर्फ 45 मतों से हुई। यहां गुटबाजी भाजपा प्रत्याशी विशाल ठाकुर पर भारी पड़ी। दौहंधी वार्ड में टिकट बदलना भाजपा को महंगा रहा। वार्ड-तीन पड्डल में भाजपा ने कांग्रेस के किले को एकतरफा मुकाबले में ढाया है। कांग्रेस दिग्गज पुष्पराज शर्मा इस बार भाजपा की चौसर में उलझकर रह गए। वार्ड-13 थनेहड़ा में भाजपा की दो बागी मैदान में थीं। भाजपा की दीपाली जसवाल को 666 वोट मिले। बागी अंजना को 278 व रजनी को 253 मत मिले यानी भाजपा को कुल मिलाकर 1197 वोट मिले हैं। कांग्रेस की प्रीतिका की गाड़ी यहां 301 मतों पर ही अटक गई।
आम आदमी पार्टी ने 13 वार्डों में चुनाव लड़ा। 682 वोट मिले हैं। 23184 मतों से भाजपा को 10560 व कांग्रेस को 7283 वोट मिले हैं। 30 निर्दलीय की झोली में 4483 वोट आए हैं। 114 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

Share this story