Samachar Nama
×

मंडी: सुमन ठाकुर व वीरेंद्र भट्ट की बड़ी जीत

नगर निगम मंडी के चुनाव में नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष सुमन ठाकुर व उपाध्यक्ष रहे वीरेंद्र भट्ट सबसे अधिक मतों से विजयी हुए। सुमन ठाकुर 683 और वीरेंद्र भट्ट 639 और उनके बाद पहली बार चुनाव लड़ भरे वीरेंद्र आर्य ने 539 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। मंगवाई वार्ड से योगराज की जीत
मंडी: सुमन ठाकुर व वीरेंद्र भट्ट की बड़ी जीत

नगर निगम मंडी के चुनाव में नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष सुमन ठाकुर व उपाध्यक्ष रहे वीरेंद्र भट्ट सबसे अधिक मतों से विजयी हुए। सुमन ठाकुर 683 और वीरेंद्र भट्ट 639 और उनके बाद पहली बार चुनाव लड़ भरे वीरेंद्र आर्य ने 539 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया।
मंगवाई वार्ड से योगराज की जीत का अंतर सबसे कम 45 व समखेतर वार्ड से भाजपा की उर्मिला की जीत का अंतर 60 मत रहा।बुधवार को हुए नगर निगम चुनाव में 32,938 मतदाताओं से 23,184 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 70.81 रहा। इसमें सुमन ठाकुर 683 और वीरेंद्र भट्ट 639 और उनके बाद पहली बार चुनाव लड़ भरे वीरेंद्र आर्य ने 539 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। वीरेंद्र आर्य को पार्टी ने अंतिम दिन टिकट दिया था। सुहड़ा वार्ड से नेहा 518 मत, वार्ड-चार से राजेंद्र मोहन 463 मत, वार्ड-सात से तल्याहड़ से सुदेश 449, थनेहड़ा से माधुरी 365, भगवाहण से माधुरी 331 मतों, दौंहदी से अंजय कुमारी 304, पड्डल से सोमेश 303, बैहना से कृष्ण भानू 282 मत, खलियार से अलकनंदा हांडा 225, पैलेस कॉलोनी-एक से हरदीप राजा 154 और समखेतर से निर्मल 60 और योगराज मंगवाई से 45 मतों से विजयी रहे हैं।
अलकनंदा हांडा व सुमन ठाकुर को एक हजार से अधिक मत पड़े हैं। इसके अलावा छह विजयी उम्मीदवार ऐसे रहे हैं, जिनको अपने मतदान केंद्रों में हुए मतदान में से 50 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैंनगर निगम चुनाव में 75 उम्मीदवारों में से 11 ऐसे थे जो 100 मतों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इनमें से 16 उम्मीदवार ऐसे थे जिनको 50 से भी कम मत मिले। इतना ही नहीं दो उम्मीदवारों को चार व छह मत ही मिले।तीसरी पार्टी के विकल्प के रूप में चुनाव मैदान में उतरी आदमी आदमी पार्टी (आप) को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। पार्टी के 13 उम्मीदवारों को केवल 682 मत ही पड़े। इनमें सबसे अधिक 134 मत रहे, जबकि सबसे कम छह। वहीं नोटा का प्रयोग भी बहुत कम हुआ। केवल 114 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। इसमें सबसे अधिक 16 लोगों ने वार्ड-12 में नोटा दबाया।

Share this story