Samachar Nama
×

मंडी : मंगवाई वार्ड में अपनों ने डुबोई भाजपा की लुटिया

मंडी : टिकट न मिलने से खफा दो लोगों ने यहां पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विशाल ठाकुर के विरुद्ध दुष्प्रचार किया। नगर निगम मंडी के वार्ड पांच मंगवाई में अपनों ने ही भाजपा की लुटिया डुबोई है।भाजपा प्रत्याशी को मात्र 45 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। यहां संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग-अलग
मंडी : मंगवाई वार्ड में अपनों ने डुबोई भाजपा की लुटिया

मंडी : टिकट न मिलने से खफा दो लोगों ने यहां पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विशाल ठाकुर के विरुद्ध दुष्प्रचार किया। नगर निगम मंडी के वार्ड पांच मंगवाई में अपनों ने ही भाजपा की लुटिया डुबोई है।भाजपा प्रत्याशी को मात्र 45 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

यहां संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग-अलग राह पर चले। वार्ड में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस के दो बागी थे, फिर भी भाजपा जीत हासिल नहीं कर पाई। भितरघात कर यहां अपनों ने विशाल ठाकुर की पीठ में छुरा घोंपा और कांग्रेस के योगराज चुनाव जीतने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि विशाल ठाकुर की हार में पूर्व में छात्र संगठन से जुड़े रहे एक कार्यकर्ता की अहम भूमिका रही है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अश्वनी कुमार कांग्रेस समर्थक थे। उनके साथ पूर्व पार्षद सुखनिधान सिंह भी टिकट की दौड़ में शामिल थे। योगराज को टिकट मिलने पर अश्वनी कुमार ने आप के टिकट व सुखनिधान सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। अश्वनी कुमार को 63, सुखनिधान सिंह को 321 वोट मिले।

Share this story