Samachar Nama
×

मंडी :ऊना के नौ वार्ड व हरोली के दस क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल

ऊना : फतेहवाल के वार्ड तीन में सुरिद्रा, बसोली के वार्ड छह में मोनिका, डंगोली के वार्ड छह में ज्योति शर्मा, अप्पर देहलां के वार्ड छह में मनजीत कौर, लोअर देहलां के वार्ड नौ में शिवम, बनगढ़ के वार्ड सात में संतोषक कुमारी, अप्पर भटोली के वार्ड दो में जीडी बंगा, लोअर नारी के वार्ड
मंडी :ऊना के नौ वार्ड व हरोली के दस क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल

ऊना : फतेहवाल के वार्ड तीन में सुरिद्रा, बसोली के वार्ड छह में मोनिका, डंगोली के वार्ड छह में ज्योति शर्मा, अप्पर देहलां के वार्ड छह में मनजीत कौर, लोअर देहलां के वार्ड नौ में शिवम, बनगढ़ के वार्ड सात में संतोषक कुमारी, अप्पर भटोली के वार्ड दो में जीडी बंगा, लोअर नारी के वार्ड पांच में नवीन गुप्ता व संतोषगढ़ के वार्ड तीन में सुदेश कुमारी के घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची में शामिल किया गया है।एसडीएम ऊना डा. निधि पटेल ने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत नौ स्थानों पर नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

उधर, हरोली के एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि हलेड़ा बिलना के वार्ड चार में गुरप्रीत सिंह, पंडोगा के वार्ड नौ में सर्वण, सिगा के वार्ड सात में वीना देवी व वार्ड छह में सुषमा देवी, नगर परिषद टाहलीवाल के वार्ड तीन में संतोष कुमारी, बढ़ेड़ा के वार्ड तीन में वरुण ठाकुर व राम दयाल, दुलैहड़ के वार्ड सात में कुलविद्र सिंह, घालूवाल के वार्ड छह में राकेश कुमार व बाथड़ी के वार्ड आठ में ममता रानी के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

डा. निधि पटेल ने बताया कि अप्पर कोटला कलां के वार्ड चार में जवाहर लाल, जखेड़ा के वार्ड छह में धमिद्र कालिया, रायपुर सहोड़ां के वार्ड तीन में नीलकंठ, चताड़ा के वार्ड छह में ज्योति, बहड़ाला के वार्ड 10 में जिया लाल, लोअर अरनियाला के वार्ड छह में नसीब चंद, रामपुर के वार्ड चार में कुमारी नंदनी, समूर कलां के वार्ड दो में निशा व वाडला लम्लैहड़ी के वार्ड पांच में मलकीत सिंह के घरों को हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है।

Share this story