Samachar Nama
×

मंडी:वीरेंद्र आर्य महापौर व निर्मल वर्मा उपमहापौर की प्रबल दावेदार

महापौर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।नगर निगम मंडी के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद अब महापौर व उपमहापौर पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। सन्यारढ़ वार्ड से जीते सेवानिवृत्त जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं।भाजपा के टिकट पर अनुसूचित जाति के चार सदस्य चुनकर आए
मंडी:वीरेंद्र आर्य महापौर व निर्मल वर्मा उपमहापौर की प्रबल दावेदार

महापौर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।नगर निगम मंडी के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद अब महापौर व उपमहापौर पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। सन्यारढ़ वार्ड से जीते सेवानिवृत्त जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं।भाजपा के टिकट पर अनुसूचित जाति के चार सदस्य चुनकर आए हैं। इनमें दो पुरुष व दो महिलाएं हैं। वीरेंद्र आर्य के अलावा बैहना वार्ड से निर्वाचित कृष्ण भानू, थनेहड़ा वार्ड से दीपाली जसवाल व सुहड़ा वार्ड की नेहा अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। महापौर पद अनुसूचित जाति की झोली में जाने से उपमहापौर पद सामान्य वर्ग को मिलना लगभग तय है। 11 निर्वाचित सदस्यों में छह महिलाएं व पांच पुरुष हैं। भाजपा नेता सुमन ठाकुर नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह महापौर पद की प्रबल दावेदार थीं। आरक्षण रोस्टर से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर चुका है। उन्हें महापौर की कुर्सी के लिए ढाई साल इंतजार करना होगा। उपमहापौर पद महिला को मिलेगा। अगर सुमन ठाकुर हामी भरती हैं तो फिर दूसरा कोई उनकी दावेदारी के आगे टिक नहीं पाएगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के गृह वार्ड समखेतर में कांग्रेस को चारों खाने चित कर निर्वाचित हुई निर्मल वर्मा का नाम भी उपमहापौर पद की दौड़ में आगे चल रहा है। महापौर पद के लिए दीपाली जसवाल व नेहा भी गोटियां फिट करने में लगी हैं।

Share this story