Samachar Nama
×

मंडी:लोगों की मदद के लिए आगे आए विधायक विनय कुमार

कोविड-19 की विकट परिस्थितियों रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। विनय कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में जरूरतमंद लोगों का ऑक्सीजन लेवल जांचने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के जरिए ऑक्सीमीटर भेजे हैं। मीडिया से बात करते हुए विनय कुमार ने कहा कि विकट परिस्थिति
मंडी:लोगों की मदद के लिए आगे आए विधायक विनय कुमार

कोविड-19 की विकट परिस्थितियों रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। विनय कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में जरूरतमंद लोगों का ऑक्सीजन लेवल जांचने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के जरिए ऑक्सीमीटर भेजे हैं। मीडिया से बात करते हुए विनय कुमार ने कहा कि विकट परिस्थिति में पार्टी लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्र होने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र की सभी 62 पंचायतों में ऑक्सीमीटर भेजे जा रहे हैं, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन लेवल चेक कर यह कार्यकर्ता पार्टी द्वारा गठित कमेटी को सूचित करेंगे जिसके बाद जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जाएगी और जरूरत पड़ी तो पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए पंचायत के प्रतिनिधियों को भी अपने साथ जोड़ा है, साथ ही विशेष मेडिकल टीमें भी गठित की गई है जो लोगों की हर संभव मदद करेगी।

विनय कुमार ने भी एक बार फिर लोगों से अपील की है कि लोग सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

Share this story