Samachar Nama
×

मंडी:राजनीति से संन्यास ले पंडित सुखराम परिवार : रजत

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि राजनीति में रसूख रखने वाले पंडित सुखराम परिवार को उसी के घर में मात देकर छोटी काशी की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ चलने का साफ संदेश दिया है। परिणाम इस बात का संकेत हैं कि सुखराम परिवार का राजनीतिक रसूख समाप्त हो
मंडी:राजनीति से संन्यास ले पंडित सुखराम परिवार : रजत

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि राजनीति में रसूख रखने वाले पंडित सुखराम परिवार को उसी के घर में मात देकर छोटी काशी की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ चलने का साफ संदेश दिया है। परिणाम इस बात का संकेत हैं कि सुखराम परिवार का राजनीतिक रसूख समाप्त हो चुका है और जयराम ठाकुर ही मंडी के सर्वमान्य नेता हैं। बेहतर होगा पंडित सुखराम परिवार अब राजनीति से संन्यास ले लें। नगर निगम चुनावों में सुखराम परिवार को जिस करारी हार का सामना करना पड़ा है, उसके माध्यम से लोगों ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब वर्तमान और भविष्य जयराम ठाकुर ही हैं।
सुखराम परिवार के प्रभाव वाली पुरानी मंडी, सुहड़ा और समखेतर सीट पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। समखेतर वार्ड के लोगों ने परिवार विशेष का साथ छोड़ते हुए मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास जताया और चुपचाप भाजपा के साथ चलने का निर्णय ले लिया। पुरानी मंडी और सुहड़ा में भी कांग्रेस की जबरदस्त हार हुई है। यहां पर भी भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड जीत हासिल की है।

Share this story