Samachar Nama
×

भीलवाड़ा : मारपीट से परेशान पत्नी पीहर चली गई शराबी पति टावर पर चढ़ा, गिरफ्तार

शुक्रवार शाम करीब एक युवक माेबाइल टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। लोगों ने उसे उतारने का प्रयास किया तो ऊपर से ही चिल्ला-चिल्ला कर कहता रहा कि पीहर गई पत्नी काे लाओ तभी उतरेगा। करीब डेढ़ घंटे समझाइश पर वह उतरा। उतरते ही उसे पुलिस ने शांतिभंग के आराेप
भीलवाड़ा : मारपीट से परेशान पत्नी पीहर चली गई शराबी पति टावर पर चढ़ा, गिरफ्तार

शुक्रवार शाम करीब एक युवक माेबाइल टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। लोगों ने उसे उतारने का प्रयास किया तो ऊपर से ही चिल्ला-चिल्ला कर कहता रहा कि पीहर गई पत्नी काे लाओ तभी उतरेगा। करीब डेढ़ घंटे समझाइश पर वह उतरा। उतरते ही उसे पुलिस ने शांतिभंग के आराेप में गिरफ्तार कर लिया। 30 वर्षीय चांदमल पुत्र भैरूलाल हम्माली करता है। दो-तीन दिन पहले किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हुआ। उसने पत्नी की पिटाई कर दी। परेशान पत्नी शाहपुरा में ही अपने पीहर चली गई।
शुक्रवार शाम 4:30 बजे टावर पर चढ़ गया। टावर के पास काम कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि उसे चढ़ते समय रोकने का प्रयास किया ताे उसने रोकने वाले से भी मारपीट कर दी। वह देशी शराब का पव्वा लेकर चढ़ रहा था। आधा टावर चढ़कर उसने शराब पी। उसके बाद करीब 100 फीट और ऊपर तक चढ़ गया।
वह टावर के नीचे खड़ा पिता की हरकत देख रोता रहा। वह बार-बार पिता से हाथ जाेड़कर नीचे उतर आने की गुहार लगा रहा था लेकिन नशे में धुत चांदमल पत्नी को पीहर से घर लाने की बात लाेगाें से कहता रहा। पता चला कि युवक संपत्ति बंटवारे को ले कर मां-बाप और बेटे से भी मारपीट की थी। वह आदतन शराबी है। पुलिस ने उसे शांतिभंग के आराेप में गिरफ्तार कर लिया।

Share this story