Samachar Nama
×

भीलवाड़ा:लाॅकडाउन या कर्फ्यू नहीं:19 अप्रैल से 03 मई तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगा, 3 तक जन अनुशासन पखवाड़ा

राजस्थान में 19 अप्रैल से 03 मई तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं के अतिरिक्त सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि अशोक गहलोत सरकार ने इसे ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ नाम दिया है। रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने
भीलवाड़ा:लाॅकडाउन या कर्फ्यू नहीं:19 अप्रैल से 03 मई तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगा, 3 तक जन अनुशासन पखवाड़ा

राजस्थान में 19 अप्रैल से 03 मई तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं के अतिरिक्त सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि अशोक गहलोत सरकार ने इसे ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ नाम दिया है। रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था।

देर रात संशाेधित गाइडलाइन से लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया। जन अनुशासन पखवाड़ा 19 अप्रैल सुबह 5 बजे से 3 मई काे सुबह 5 बजे तक रहेगा। कलेक्टर शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि प्रदेश की गाइडलाइन के अनुसार गतिविधियों को अनुमत किया जाएगा।इसके बाद निर्णय गहलोत पर ही छोड़ दिया था। यह फैसला कोविड का संक्रमण को रोकने के लिए किया गया है। पहले के आदेशों भी लागू रहेंगे।

 

Share this story