Samachar Nama
×

भारत में सबसे तेज़ चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा को फिर से बहल कर दिया गया है

देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस फिर से 1 अप्रैल से शुरू हो गयी है, यह ट्रेन पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से मार्च में बंद कर दिया गया था। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से ग्वालियर, झांसी व आगरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ती है।ऐसे में पर्यटन को फिर
भारत में सबसे तेज़ चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा को फिर से बहल कर दिया गया है

देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस फिर से 1 अप्रैल से शुरू हो गयी है, यह ट्रेन पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से मार्च में बंद कर दिया गया था। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से ग्वालियर, झांसी व आगरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ती है।ऐसे में पर्यटन को फिर से बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने फिर से इस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।भारत में सबसे तेज़ चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा को फिर से बहल कर दिया गया है देश में पिछले साल लॉकडाउन की वजह से सभी ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था, इससे दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस भी अछूती नहीं रही थी।अब करीब एक साल बाद इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया गया है। इसकी जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 30 मार्च को की थी जिसमें उन्होंने गतिमान एक्सप्रेस 12050 व गतिमान एक्सप्रेस 12049 का संचालन फिर से किया जाएगा।भारत में सबसे तेज़ चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा को फिर से बहल कर दिया गया है

बात करें गतिमान एक्सप्रेस 12050 की टाइमिंग की तो यह हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8.10 बजे निकलेगी और आगरा कैंट स्टेशन 9.50 बजे पहुंच जायेगी। यह आगरा से 9।55 बजे निकलेगी और ग्वालियर 11.07 बजे पहुंचेगी और अपनी गंतव्य झांसी 12.35 पहुंचेगी।गतिमान एक्सप्रेस 12049 झांसी से 3.05 बजे अपरान्ह को निकलेगी व ग्वालियर 4.03 को पहुंचेगी,गतिमान एक्सप्रेस देश की सबसे तेज ट्रेन है जो कि निजामुद्दीन से आगरा के बीच 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है।भारत में सबसे तेज़ चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा को फिर से बहल कर दिया गया है

उसके बाद आगरा से झांसी के बीच 130 किमी/घंटा की गति से चलती है, इसका कारण ट्रैक का कम शक्तिशाली होना है।इसे पहले से बेहतर किया जा रहा है। अनुमान है कि जल्द ही यह इस ट्रैक में भी 160 किमी/घंटा की गति प्राप्त कर लेगी। इसे सबसे पहले आगरा तक चलाया जा रहा था और उसके बाद इसे ग्वालियर और फिर झांसी तक बढ़ाया गया था।

Share this story