Samachar Nama
×

IPL: बेंगलोर ने सचिन बेबी को खरीदा तो ट्रेंड करने लगे अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल में गुरूवार को हुई नीलामी में सभी टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लगाया। क्रिस मोरिस जहां आईपीएल में सबसे महंगे बिके तो वहीँ बेंगलोर द्वारा सचिन बेबी को खरीदे जाने पर लोगो ने खूब मीम्स बनाये। मीम्स सचिन बेबी पर बनाये जा रहे थे लेकिन वास्तव में ट्रेंड अर्जुन तेंदुलकर कर रहे
IPL: बेंगलोर ने सचिन बेबी को खरीदा तो ट्रेंड करने लगे अर्जुन तेंदुलकर

 

IPL: बेंगलोर ने सचिन बेबी को खरीदा तो ट्रेंड करने लगे अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल में गुरूवार को हुई नीलामी में सभी टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लगाया। क्रिस मोरिस जहां आईपीएल में सबसे महंगे बिके तो वहीँ बेंगलोर द्वारा सचिन बेबी को खरीदे जाने पर लोगो ने खूब मीम्स बनाये। मीम्स सचिन बेबी पर बनाये जा रहे थे लेकिन वास्तव में ट्रेंड अर्जुन तेंदुलकर कर रहे थे। और कमाल ये था की लोग भी ये बात समझ नहीं पा रहे थे की अर्जुन क्यों ट्रेंड में आ गए है। जबकि अर्जुन उस वक्त तक नीलामी में भी नहीं आये थे। लेकिन जैसे ही लोगो ने उस टैग को एक्स्प्लोर किया तो सारा माजरा उनके सामना आ  गया।

IPL: बेंगलोर ने सचिन बेबी को खरीदा तो ट्रेंड करने लगे अर्जुन तेंदुलकर

 

दरअसल अर्जुन के ट्रेंड करने के पीछे की वजह सचिन बेबी का सरनेम था। जब बेंगलुरु ने सचिन बेबी को खरीदा तो लोगो ने उसे क्रिकेटर  सचिन का बेबी यानी की अर्जुन तेंदुलकर समझ लिया। इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गयीं। लोगो ने ट्विटर फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर जमकर के मीम्स शेयर किये।

 

IPL: बेंगलोर ने सचिन बेबी को खरीदा तो ट्रेंड करने लगे अर्जुन तेंदुलकर

 

 

मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा था।

मालूम हो इस बार आईपीएल की नीलामी में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल थे।  अर्जुन ने हाल ही में कुछ शानदार परफॉरमेंस दी थी। अर्जुन ने हाल ही में एक स्थानीय टूर्नामेंट में 31 गेंदों पर 77  रन बनाये थे ,साथ ही में 41 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए थे।  अर्जुन को नीलामी में 20 लाख की बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।

आल राउंडर और तेज गेंदबाजो पर खर्चा था सबसे ज्यादा पैसा

इस बार के नीलामी में आईपीएल टीमों ने आल राउंडर और तेज गेंदबाजो पर काफी बड़ी राशि खर्च की थी।  जिसमे साउथ अफ्रीका के आल राउंडर क्रिस मोरिस को राजस्थान रॉयल्स ने करीब 16 करोड़ की राशि देकर खरीदा था। इसके अलावा चेन्नई ने कर्णाटक के कृष्णप्पा गौतम को 9 करोड़ रुपये में खरीद कर सबको चौंका दिया था।

Share this story