Samachar Nama
×

politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुआ केस दर्ज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केस दर्ज किया गया है। आरोप चुनावों में धांधली को लेकर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पंचायत चुनावों में धांधली करने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में नीतीश सहित मुफ्फरपुर के जिला मजिस्ट्रेट और 14 अन्य लोगो पर भी चुनावों में धांधली के आरोप में केस दर्ज किया
politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुआ केस दर्ज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केस दर्ज किया गया है। आरोप चुनावों में धांधली को लेकर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पंचायत चुनावों में धांधली करने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में नीतीश सहित मुफ्फरपुर के जिला मजिस्ट्रेट और 14 अन्य लोगो पर भी चुनावों में धांधली के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुआ केस दर्ज

मुजफ्फरपुर कोर्ट अब इस मामले पर सुनवाई करेगा। शिकायतकर्ता ने नीतीश पर ये आरोप लगाया की सभी ने पंचायत चुनावी में धांधली करी है। इस मामले में बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद, बिहार चुनाव आयोग सचिव योगेंद्र राम, चक्की सोहागपुर ग्राम पंचायत की मुखिया ममता देवी को आरोपी बनाया गया है।

 

धांधली का लगा आरोप

politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुआ केस दर्ज

सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के वकील जय चंद्र प्रसाद साहनी ने बताया की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिला अधिकारी सहित 14 लोगो पर शिकायते आयी है और उन्हें दर्ज कर लिया गया है। ये शिकायत पंचायत चुनाव जीतने के लिए दुसरे पंचायत के मतदाताओं को चक्की सोहागपुर में जोड़कर नाम देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले की सुनवाई अगले महीने की 4 मार्च को की जाएगी।

निष्पक्ष चुनावों के लिए किया गया था गठन

politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुआ केस दर्ज

गौरतलब है की आने वाले मुजफ्फरपुर पंचायती चुनावों को शान्ति पूर्ण और सफलता पूर्वक तरह से करवाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 21 कोषां अंगो का गठन किया था। सभी कोषा अंगो में एक एक वरीय पदा अधिकारी और नोडल पद अधिकारी भी बनाये गए है। ऐसे में पंचायत चुनावों पर मतदान की सूची मे हेर फेर करने का ऐसा आरोप लगना बड़ा ही गंभीर मामला हैं।

 

 

 

Share this story