Samachar Nama
×

बिलासपुर : वेदर अपडेट:ताऊ ते के असर से बादल पहुंचे पर बिन बरसे लौट गए, उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं

लगातार 15वें दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया लेकिन उमसभरी गर्मी की वजह से शहरवासी दोपहर से लेकर रात तक हलाकान होते रहे।आधा मई गुजर चुका है और केवल 1 दिन ही शहर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इधर मौसम विभाग ने टाऊ ते चक्रवात के असर से कुछ
बिलासपुर : वेदर अपडेट:ताऊ ते के असर से बादल पहुंचे पर बिन बरसे लौट गए, उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं

लगातार 15वें दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया लेकिन उमसभरी गर्मी की वजह से शहरवासी दोपहर से लेकर रात तक हलाकान होते रहे।आधा मई गुजर चुका है और केवल 1 दिन ही शहर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।  इधर मौसम विभाग ने टाऊ ते चक्रवात के असर से कुछ स्थानों पर बादल छाने की संभावना जताई है।

इस बार मई में भीषण गर्मी नहीं पड़ रही है। अब तक तो अप्रैल का रिकॉर्ड भी नहीं टूटा है। 29 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जबकि मई में इस साल 40.8 डिग्री सर्वाधिक तापमान है। यह एक तारीख को दर्ज हुआ था। 2 मई से ही तापमान गिरना शुरू हो गया क्योंकि चक्रवात, द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं हो पा रही है।

तीन दिन में कुछ कुछ बारिश होने के बाद अब तापमान में मामूली वृद्धि हो रही है। सोमवार को सुबह हल्की गर्मी महसूस हुई लेकिन समय के साथ गर्मी बढ़ती गई और दोपहर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले तापमान 38.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

Share this story