Samachar Nama
×

बिलासपुर: पहली बार 594, एक दिन में 13 मौत; जिले में हर दिन बढ़ रहे मरीज, 7 दिन में 2781 संक्रमित और 34 मृत्यु

जिले में कोरोना हर दिन बढ़ रहा है। पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा 594 नए मरीज मिले। लगातार दूसरे दिन कोरोना की गति 500 के पार रही। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के बाद अब बिलासपुर में कोरोना बेकाबू हो चुका है। हाईकोर्ट, सीआरपीएफ, मेडिकल कॉलेज सिम्स, रेलवे, जिला शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी दफ्तरों
बिलासपुर: पहली बार 594, एक दिन में 13 मौत; जिले में हर दिन बढ़ रहे मरीज, 7 दिन में 2781 संक्रमित और 34 मृत्यु

जिले में कोरोना हर दिन बढ़ रहा है। पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा 594 नए मरीज मिले। लगातार दूसरे दिन कोरोना की गति 500 के पार रही। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के बाद अब बिलासपुर में कोरोना बेकाबू हो चुका है। हाईकोर्ट, सीआरपीएफ, मेडिकल कॉलेज सिम्स, रेलवे, जिला शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी दफ्तरों के अफसर और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बुधवार को 57 इलाकों में एक से ज्यादा मरीजों की पहचान हुई है। नए संक्रमितों को मिलाकर जिले में कुल केस 26143 पर पहुंच गए हैं। अप्रैल पहला महीना है जब सात दिन में सबसे ज्यादा 2781 लोग कोविड की चपेट में आए हैं। इन्हीं सात दिन में हमने 34 लोगों को खोया है। एक्टिव मरीज 2767 हो गए। राहत की खबर है कि बुधवार को दिनभर में 50 लोग डिस्चार्ज हुए तो ठीक होने वालों की संख्या 22813 हो गई।
जिले में पहली बार बुधवार को 3683 लोगों की जांच हुई। 2247 लोगों ने एंटीजन टेस्ट कराए। 412 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1237 आरटी-पीसीआर जांच की गई। वहीं 199 ट्रू नेट टेस्ट हुए हैं। जिला मुख्यालय में 1245, सिम्स 459, बिल्हा 456, कोटा 381, मस्तूरी 572 और तखतपुर में 370 लोगों के टेस्ट हुए।
एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। रिकवरी में काफी गिरावट आई है। 31 मार्च को जिले में 1130 एक्टिव मरीज थे। अब बढ़कर 2767 पर पहुंच गए है। सात दिन में 1637 एक्टिव केस बढ़े हैं।
जगमल चौक निवासी 59 वर्षीय दीपक सावरिया की सिम्स में मृत्यु हुई।
मस्तूरी ब्लॉक के मल्हार की रहने वाली 44 साल की प्रमिला श्रीवास का निधन कोविड अस्पताल में हुआ।
मस्तूरी के लोहर्सी निवासी 75 वर्षीय श्रीनिवास तिवारी का निधन कोविड अस्पताल में हुआ।
जोरापारा सरकंडा निवासी 77 साल के ओमकार राव ने आरबी अस्पताल में दम तोड़ा।
बोदरी चकरभाठा के रहने वाले 43 वर्षीय राम अवतार की मृत्यु आरबी अस्पताल में हुई।
महादेव अस्पताल में मल्हार के रहने वाले 51 वर्षीय राजकुमार मिश्रा ने दम ताेड़ा।
इंदिरा विहार एसईसीएल कालोनी में रहने वाले 43 वर्षीय अजय दान ने आरबी अस्पताल में दम तोड़ा।
अपोलो में प्रियदर्शनी नगर के रहने वाले अनिल कुमार पांडेय की मृत्यु हुई।
तखतपुर ब्लॉक के हिर्री माइंस के पास रहने वाली 64 वर्षीय मालती देवी लहरे का निधन कोविड अस्पताल में हुआ।
शिव हनुमान मंदिर तिलक नगर के रहने वाले 75 वर्षीय मनोहर ने राम कृष्ण केयर हॉस्पिटल में दम तोड़ा।
प्रियदर्शनी नगर निवासी 68 साल के मोहम्मद अंसारी ने नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में दम तोड़ा।
शुभम विहार उसलापुर के रहने वाले 47 वर्षीय हेमंत राव ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ा।
मस्तूरी के चौरा टिकारी गांव की 51 वर्षीय भागवली का निधन बीईडी हॉस्पिटल बलरामपुर में हुआ।
शंकर नगर दुर्ग के रहने वाले 55 वर्षीय राजेंद्र कौशिक का निधन कोविड अस्पताल में हुआ।
बलाैदा बाजार के रहने वाले 35 वर्षीय नागेश्वर दास का निधन स्काई हॉस्पिटल में हुआ।
हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई शुरू
कोरोना के लगातार बढ़ते केस और प्रभावित होते अधिवक्ताओं और जजों को देखते हुए हाईकोर्ट ने फिजिकल सुनवाई आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। हाईकोर्ट में अब सभी मामलों की सुनवाई वर्चुअल कोर्ट में होगी। अधिवक्ता अपने घर या कार्यालय से मामले में उपस्थित होंगे। इसके लिए हाईकोर्ट में पूर्व से व्यवस्था की गई थी।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने शाम 7 बजे से दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। बुधवार की सुबह से शाम तक गोलबाजार में भीड़ रही। शाम साढ़े 6 बजे गोलबाजार, सदर बाजार में पुलिस तैनात हो गई थी। पुलिस द्वारा शाम साढ़े बजे से ही दुकान बंद करवाना शुरू कर दी थी। 7 बजे तक गोलबाजार व सदर बाजार की दुकानें पुलिस ने बंद करवा दी थीं।

Share this story