Samachar Nama
×

बिलासपुर: पत्नी से दरिंदगी:पति ने पिता व दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म, दिया तीन तलाक

महिला के साथ पति और ससुर ने एक अन्य के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं इसके बाद पति ने महिला को तीन तलाक भी दे दिया। मामले में फरार चल रहे पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी महिला ने 3 महीने
बिलासपुर: पत्नी से दरिंदगी:पति ने पिता व दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म, दिया तीन तलाक

महिला के साथ पति और ससुर ने एक अन्य के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं इसके बाद पति ने महिला को तीन तलाक भी दे दिया। मामले में फरार चल रहे पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रामानुजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी महिला ने 3 महीने पहले थाने में बताया था कि वह अपने गांव स्थित मायके से अपनी ससुराल में रहे बच्चे से मिलने रात करीब 9 बजे गई हुई थी। जहां उसके पति साबिर ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ससुर अलाउद्दीन और तथा फेंकू अली ने पति के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता के पति साबिर अहमद ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने मामले में फेंकू अली को गिरफ्तार भी कर लिया। जबकि साबिर अहमद व उसका पिता अलाउद्दीन फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को मुस्लिम महिला विवाह व अधिकारों का संरक्षण अधिनियम व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया

Share this story