Samachar Nama
×

बदइंतजामी का शिकार हो गया बृहद गो संरक्षण केंद्र

दो करोड़ रुपये की लागत से जिले का दूसरा बृहद गो संरक्षण केंद्र लापरवाही और बदइंतजामी का शिकार हो गया है। जिम्मेदारों की ओर से यहां रखे गए गोवंश की सुधि नहीं ली जा रही है। हालत यह है कि केंद्र में तीन गोवंश मरणासन्न स्थिति में हैं। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया
बदइंतजामी का शिकार हो गया बृहद गो संरक्षण केंद्र

दो करोड़ रुपये की लागत से जिले का दूसरा बृहद गो संरक्षण केंद्र लापरवाही और बदइंतजामी का शिकार हो गया है। जिम्मेदारों की ओर से यहां रखे गए गोवंश की सुधि नहीं ली जा रही है। हालत यह है कि केंद्र में तीन गोवंश मरणासन्न स्थिति में हैं। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। वह कड़ी धूप में जमीन पर अंतिम सांस ले रहे हैं।

पिछले नौ मार्च को सदर विकास खंड के कोईलपुरा ग्राम पंचायत में संचालित किए गए। बृहद गो संरक्षण केंद्र शुरू होने के साथ बदइंतजामी का शिकार हो गया है। कुल 200 बेसहारा पशुओं के लिए बनाए गए इस केंद्र में 80 गोवंश रखे गए हैं। इनमें तीन मरणासन्न स्थिति में है। गोवंश के लिए न तो पर्याप्त मात्रा में भूसा है और न ही पशुआहार। हालत यह है कि अब तक महज 25 क्विंटल भूसा और 10 बोरी पशु आहार ही मंगाए गए, जबकि यहां रखे गए गोवंश को कम से कम तीन क्विंटल भूसा एक दिन में चाहिए। एक दिन में कम से कम एक बोरी पशु आहार की भी जरूरत होती है, कोईलपुरा बृहद गो संरक्षण केंद्र में गोवंश के लिए न तो समुचित मात्रा में भूसा दिया जा रहा है न ही उनके लिए पशु आहार की व्यवस्था की जा रही है।

राजकीय पशु अस्पताल गनेशपुर के चिकित्साधिकारी डा. सुधीर ने बताया कि अभी हाल ही में इस केंद्र का संचालन शुरू किया गया है। ऐसे में अभी इसे व्यवस्थित तरीके से संचालित नहीं कर मिल रहा है। भूसा और पशु आहार का इंतजाम किया जा रहा है। रही बात तीन गोवंश के मरणासन्न होने की तो वह तीन दिन पहले उसी हालत में अस्थाई गो आश्रय स्थल बंधुआ से लाए गए हैं। निर्माण में भी बरती गई अनियमितता बृहद गो संरक्षण केंद्र कोईलपुरा के निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती गई है। परिसर में पानी का चेंबर टूटा पड़ा है। पशु शेड के बीच में बने खड़ंजा की ईट निकल कर बाहर आ गई है। केंद्र के बाहर बोर्ड तक नहीं लगा है। समरसेबल की पाइप में लीकेज है जिससे पानी बरबाद होता है। इतना ही नहीं परिसर में लगा हैंड दूषित जल दे रहा है। रोशनी के लिए सोलर पैनल लगाया गया है मगर पशु शेड में कई स्थानों पर बल्ब ही नहीं लगे हैं। बृहद गो संरक्षण केंद्र में यदि कमियां है तो इसकी जांच कराई जाएगी। वह खुद इस केंद्र का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्था की जांच करेंगे। कमियां मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Share this story