Samachar Nama
×

फास्ट ट्रैक पर आयेगी Indian Economy, चीन को देगी पछाड़ देखे क्या हैं न्यू अपडेट

केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी को 2021-22 के लिए वार्षिक बजट पेश किया जायेगा। उसमें अब केवल 5 दिन बचे हैं। इसके पहले दो अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भारतीय इकोनॉमी के बारे में अच्छी खबर दी है। अब इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने साल 2021 में भारतीय इकोनॉमी के 11.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है
फास्ट ट्रैक पर आयेगी Indian Economy, चीन को देगी पछाड़ देखे क्या हैं न्यू अपडेट

केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी को 2021-22 के लिए वार्षिक बजट पेश किया जायेगा। उसमें अब केवल 5 दिन बचे हैं। इसके पहले दो अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भारतीय इकोनॉमी के बारे में अच्छी खबर दी है। अब इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने साल 2021 में भारतीय इकोनॉमी के 11.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसके 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक IMF ने कहा है कि भारत 2021 में दो अंकों में विकास करने वाला विश्व का पहला देश होगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था में जोरदार वापसी हो रही है। परंतु कोरोना के कारण साल 2020 में भारत की इकोनॉमी में 8 प्रतिशत की गिरावट का अंदाज व्यक्त किया है ऐसा IMF ने मंगलवार को घोषित वर्ल्ड इकॉनॉमिक आऊटलुक में कहा है।IMF के मुताबिक अगले वित्त वर्ष में विकास दर की बढ़त के मामले में भारत चीन को पछाड़ देगा। IMF आउटलुक के अनुसार 2021 में भारत की आर्थिक विकास दर 11.5 प्रतिशत जबकि चीन की आर्थिक विकास दर 8.1 प्रतिशत रहेगी। इसके बाद स्पेन की आर्थिक विकास दर 9.9 प्रतिशत और फ्रांस की आर्थिक विकास दर 5.5 प्रतिशत रहेगी। वहीं IMF ने कहा है कि कोरोना के कारण भारत की इकोनॉमी की विकास दर 8 प्रतिशत गिरेगी जबकि चीन की विकास दर 2.3 प्रतिशत रहेगी। साल 2020 में सकारात्मक विकास दर वाला चीन एकमेव देश होगा।इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2021 में 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है,

जबकि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते 2020 में इसमें 9.6 प्रतिशत गिरने का अनुमान है। UN के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग  द्वारा तैयार रिपोर्ट, विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2021 में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2020 में कोरोना महामारी के चलते शताब्दी के सबसे बड़े संकट से प्रभावित हुई।

Share this story