Samachar Nama
×

प्रतापगढ़ :सबके दरबारी जिला पंचायत सदस्य कर रहे भ्रमित

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही सरगर्मी भी बढ़ रही है। जिला पंचायत के कई सदस्य अध्यक्ष दावेदारों के सभी गुट में हाजिरी लगा रहे हैं। इससे पार्टी नेताओं के साथ ही राजनीतिक हलके में भी भ्रम की स्थिति बन गई है। 57 सदस्यीय जिला पंचायत में अध्यक्ष बनने
प्रतापगढ़ :सबके दरबारी जिला पंचायत सदस्य कर रहे भ्रमित

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही सरगर्मी भी बढ़ रही है। जिला पंचायत के कई सदस्य अध्यक्ष दावेदारों के सभी गुट में हाजिरी लगा रहे हैं। इससे पार्टी नेताओं के साथ ही राजनीतिक हलके में भी भ्रम की स्थिति बन गई है।

57 सदस्यीय जिला पंचायत में अध्यक्ष बनने के लिए 29 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने जिन प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया था, कोई भी दल अपना अध्यक्ष बनाने के लिए सदस्य नहीं जिता सका है। भाजपा, सपा के साथ ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेताओं से इतने सदस्य संपर्क कर चुके हैं कि सभी अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगे हैं।हालांकि अब भाजपा, सपा के साथ ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का खेमा भी बहुमत होने का दावा कर रहा है। राजनीतिक दलों का दावा भी निराधार नहीं है। भाजपा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक तो 40 से अधिक सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। सबसे अधिक 18 सदस्य संख्या वाली सपा के भोज में चार अन्य सदस्य भी पहुंचे थे।

Share this story