Samachar Nama
×

प्रतापगढ़ :दुल्हन की सहेली को किस करने के चक्कर में पिटा दूल्हा

जयमाल के दौरान दूल्हा दुल्हन की सहेली को किस करने का प्रयास करने लगा तो दुल्हन भड़क गई। लोगों ने दूल्हे को बंधक बनाकर पीटा और शादी में खर्च हुई नकदी व जेवर वापस लेने के बाद बिना दुल्हन भगा दिया।कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बारात आई थी। इससे घरातियों व
प्रतापगढ़ :दुल्हन की सहेली को किस करने के चक्कर में पिटा दूल्हा

जयमाल के दौरान दूल्हा दुल्हन की सहेली को किस करने का प्रयास करने लगा तो दुल्हन भड़क गई। लोगों ने दूल्हे को बंधक बनाकर पीटा और शादी में खर्च हुई नकदी व जेवर वापस लेने के बाद बिना दुल्हन भगा दिया।कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बारात आई थी।  इससे घरातियों व बारातियों में झगड़ा हो गया। दूल्हे को पीट दिया गया। करीब एक घण्टे तक मान मनव्वल के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए। जयमाल स्टेज पर दुल्हन पक्ष की लड़कियों को बगल बिठाकर फोटो खिंचवाने के दौरान नशे में दूल्हे ने लड़कियों से अश्लील हरकत कर दी व किस करने का प्रयास करने लगा।बुधवार सुबह खिचड़ी खिलाने के दौरान दी गई सोने की चेन को पतली बताकर दूल्हे ने तोड़कर फेंक दिया और गालीगलौच करने लगा। दूल्हे का व्यवहार देख दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। घरातियों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया और शादी में खर्च हुई रकम की मांग करने लगे। शाम तक चली पंचायत के बाद दूल्हे के पक्ष से 2 लाख 84 हजार नकद व गहने वापस किए गए तो दूल्हा व उसके पिता को छोड़ दिया गया।

Share this story