Samachar Nama
×

प्रतापगढ़ :मौसम ने बदले तेवर, किसानों की बढ़ी धुकधुकी

गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे। हालांकि बाद में धूप भी निकली। तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा है। पिछले तीन दिनों से मौसम के तेवर बदले हुए हैं। बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। यदि बारिश हुई तो क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भीग जाएगा। मौसम के करवट से किसानों के दिल
प्रतापगढ़ :मौसम ने बदले तेवर, किसानों की बढ़ी धुकधुकी

गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे। हालांकि बाद में धूप भी निकली। तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा है। पिछले तीन दिनों से मौसम के तेवर बदले हुए हैं। बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। यदि बारिश हुई तो क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भीग जाएगा। मौसम के करवट से किसानों के दिल की धड़कन बढ़ गई है।

जिले में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बीते नौ मई को भोर में तेज आंधी के साथ बरसात हुई थी। उसके बाद से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार रात लगभग नौ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दिन में धूप निकली। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरवा हवाएं चल रहीं थीं।

Share this story