Samachar Nama
×

प्रतापगढ़ : प्री मानसून की बरसात से गर्मी से मिली राहत

प्रतापगढ़ : जिले में गुरुवार को प्री मानसून की बरसात से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम का मिजाज तो एक दिन पहले ही बदल गया था। आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 27.2 व अधिकतम 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल 7.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार मौसम
प्रतापगढ़ : प्री मानसून की बरसात से गर्मी से मिली राहत

प्रतापगढ़ : जिले में गुरुवार को प्री मानसून की बरसात से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम का मिजाज तो एक दिन पहले ही बदल गया था। आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 27.2 व अधिकतम 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल 7.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार मौसम का मिजाज गुरुवार को दोपहर मे करीब 12 बजे बदला और हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। दो बजे तक बारिश होती रही। बारिश से मौसम जहां सुहाना हो गया वहीं गर्मी उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश से धान की नर्सरी को भी फायदा हुआ।गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में अचसनक आसमान में बादल छा गए और बरसात शुरू हो गई। बरसात से मौसम सुहाना हो गया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि यह प्री मानसून की बरसात है। मानसून जिले में 20 जून के बाद आने की संभावना है।

Share this story