Samachar Nama
×

politics: पुड्डुचेरी के दौर पर मोदी, कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

सियासी संकट का सामना कर रहे पुडुचेरी में गुरूवार को पीएम मोदी पहुंचे। यहाँ पर उन्होंने लगभग 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव रखी। इसके बाद उन्होंमे एक रैली भी की जिसमे उन्होंने कहा की कांग्रेस के हाई कमान कल्चर के वजह से पुड्डुचेरी को नुक्सान उठाना पड़ा। मैं देख रहा हूँ की पुड्डुचेरी

सियासी संकट का सामना कर रहे पुडुचेरी में गुरूवार को पीएम मोदी पहुंचे। यहाँ पर उन्होंने लगभग 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव रखी। इसके बाद उन्होंमे एक रैली भी की जिसमे उन्होंने कहा की कांग्रेस के हाई कमान कल्चर के वजह से पुड्डुचेरी को नुक्सान उठाना पड़ा। मैं देख रहा हूँ की पुड्डुचेरी में हवा बदल रही है।

politics: पुड्डुचेरी के दौर पर मोदी, कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

टॉप लीडर की चप्पल उठाते थे सीएम

मोदी ने आगे कहा की साल 2016 में पुड्डुचेरी को लोगो की सरकार नहीं मिली थी। उन्हें एक ऐसी सरकार मिली जो की दिल्ली के हाई कमान की सेवा में व्यस्त थी। उनकी प्राथमिकताएं अलग थी। इसके बाद मोदी ने पलानीसामी पर निशाना साधते हुए कहा,” आप लोगो के पूर्व सीएम अपनी पार्टी के टॉप लीडर की चप्पलें उठाने में एक्सपर्ट हुआ करते थे। पुड्डुचेरी एक ऐसी सरकार की हकदार है जिसकी हाई कमान यहाँ के लोग है , न की दिल्ली में बैठा हुआ एक छोटा सा समूह। NDA आपको ये भरोसा देती है की अगली सरकार आप लोगो की होगी।

 

politics: पुड्डुचेरी के दौर पर मोदी, कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

 

पुड्डुचेरी के लिए बताया BEST फ़ॉर्मूला

politics: पुड्डुचेरी के दौर पर मोदी, कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

मोदी ने आगे कहा की यदि आप मुझसे पुड्डुचेरी के लिए मेरा फार्मूला पूछोगे तो मैं कहूंगा की पुड्डुचेरी बेस्ट हो। NDA पुड्डुचेरी को बेस्ट बनाना चाहता है। BEST का मतलब है बिजनेस हब,एजुकेशन हब ,स्प्रिचैल हब, और टूरिज्म हब।

इशारो इशारो में राहुल गाँधी पर हमला करते हुए मोदी ने कहा की यहाँ पर कांग्रेस नेता आये और बोले की मछुआरों के लिए हम एक अलग मिनिस्ट्री बनाएंगे। जबकि सच ये है की हमारी सरकारी दो साल पहले ही ऐसा कर चुकी है।

 

2015 की घटना का किया जिक्र

politics: पुड्डुचेरी के दौर पर मोदी, कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

गौरतलब है की बीते दिनों में ही पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी। इससे पूर्व वहां पर नारायणसामी की सरकार थी।  मोदी ने साल 2015 की एक घटना का जिक्र किया, जिसमे नारायणसामी का एक वीडियो सामने आया था। उसमे नारायणसामी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की चप्पलें उठाते हुए दिखाई दिए थे। राहुल गांधी दरअसल उस समय पुड्डुचेरी के दौरे पर थे और एक ऐसे इलाके में गए थे जहाँ पर बाढ़ आई हुई थी। पानी से निकलने लिए राहुल ने अपनी चप्पलें उतार ली थी जिसे नारायणसामी ने अपने हाथो में उठा लाया था,और थोड़ी देर बाद राहुल के सामने उन चप्पलों को रख दिया था। राहुल ने तब बिना कुछ बोले उन चप्पलों को पहन लिया था।

 

 

 

 

 

Share this story