Samachar Nama
×

दुर्ग: मानवता की सेवा:10 दिन में पुलिस जवानों ने 2 हजार लोगों को इलाज, भोजन और राशन की दी राहत

अब पुलिस प्रशासन भी मानवता की सेवा में जुट गया है। लॉक डाउन का जितना असर आम लोगों पर पड़ा है, उतना ही पुलिस की कार्य प्रणाली पर हुआ है।कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच ट्विनसिटी में विभिन्न समाज और संस्थाएं तो जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई ही है। लॉकडाउन के दौरान अपराध
दुर्ग: मानवता की सेवा:10 दिन में पुलिस जवानों ने 2 हजार लोगों को इलाज, भोजन और राशन की दी राहत

अब पुलिस प्रशासन भी मानवता की सेवा में जुट गया है। लॉक डाउन का जितना असर आम लोगों पर पड़ा है, उतना ही पुलिस की कार्य प्रणाली पर हुआ है।कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच ट्विनसिटी में विभिन्न समाज और संस्थाएं तो जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई ही है। लॉकडाउन के दौरान अपराध कम हुए तो पुलिस कार्यशैली में भी बदलाव हुआ और वह सामाजिक सरोकार से जुड़ गई है।

महज 10 दिनों में हेल्प डेस्क की टीम ने पुलिस परिवार समेत 2 हजार लोगों की मदद कर दी। टीम ने जरूरतमंदों को फूड पैकेट, राशन, कोविड टेस्ट, वैक्सीनेशन के साथ गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जिम्मेदारी भी निभाई है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि अब तक करीब 135 जरूरतमंद परिवारों को फूड पैकेट दिया जा चुका है। इसके साथ 15 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया है।सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिन पहले एसपी प्रशांत ठाकुर ने सेक्टर-6 के कंट्रोल रूम में हेल्प डेस्क की शुरुआत की। इनमें पुलिस के कुछ ऐसे सदस्य हैं, जिनका पूरा परिवार होम आइसोलेट है। ऐसे में यह परिवार घर के बाहर नहीं जा पाता है। इस वजह घर तक राशन पहुंचाया।

Share this story