Samachar Nama
×

दुर्ग : भाजपा ने विधायक से शराबबंदी का समय पूछा तो कांग्रेस ने 15 साल का हिसाब मांगा

शराबबंदी, किसानों को दोगुना बोनस, बेरोजगारी भत्ता, निराश्रितों को हर महीने 3 हजार की पेंशन जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दुर्ग निगम के मेयर धीरज बाकलीवाल के कक्ष के बाहर पहुंची। जहां उन्होंने उनकी अनुपस्थिति में बेशर्म के
दुर्ग : भाजपा ने विधायक से शराबबंदी का समय पूछा तो कांग्रेस ने 15 साल का हिसाब मांगा

शराबबंदी, किसानों को दोगुना बोनस, बेरोजगारी भत्ता, निराश्रितों को हर महीने 3 हजार की पेंशन जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दुर्ग निगम के मेयर धीरज बाकलीवाल के कक्ष के बाहर पहुंची।
जहां उन्होंने उनकी अनुपस्थिति में बेशर्म के फूल फेंककर विरोध दर्ज कराया। वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार से ढाई साल में किए गए कार्यों का हिसाब मांगा। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने मौके पर ही राज्य की पिछली भाजपा सरकार के 15 सालों का हिसाब मांगा। केंद्र सरकार द्वारा 7 सालों में किए कार्यों का हिसाब मांगा।
कांग्रेस ने हाथ में गंगाजल लेकर 36 वादे किए थे, अब उनका क्या हुआ : युवा मोर्चा
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक से पूछा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले हाथ में गंगाजल लेकर 36 वादे प्रदेश की जनता से किए। अब उनका क्या हुआ। शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, निराश्रित पेंशन जैसे विषयों पर जवाब मांगा। इस दौरान बीजेपी जिला मंत्री दिनेश देवांगन, अध्यक्ष नितेश साहू, वरुण जोशी, नितेश बाफना, शुभम ताम्रकार, गौरव शर्मा मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे निगम दफ्तर पहुंची। महापौर बाकलीवाल के चैंबर के बाहर बेशर्म के फूल फेंके। अध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वादों पूरे नहीं किया। शराबबंदी प्रदेश के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है।

Share this story