Samachar Nama
×

दुर्ग: दुर्ग सम्पूर्ण लॉकडाउन,:बेकाबू कोरोना को कंट्रोल करने सम्पूर्ण लॉकडाउन, 6 से 14 अप्रैल तक,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुये। जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का फैसला लिया जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है? कलेक्टर ने आम लोगो से की अपील कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से
दुर्ग: दुर्ग सम्पूर्ण लॉकडाउन,:बेकाबू कोरोना को कंट्रोल करने सम्पूर्ण लॉकडाउन, 6 से 14 अप्रैल तक,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुये। जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का फैसला लिया जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है?

कलेक्टर ने आम लोगो से की अपील

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है। जिले में संक्रमण के तेज गति को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है। लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है।

जिले में कोविड-19 का लग रहा हैं टीका

कलेक्टर ने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया हैं। उन्होने लोगो से अपील की हैं। कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। साथ ही पॉजिटिव आने पर चिकित्सक की सलाह पर कार्य करें। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर भी टेस्ट कराएं। पॉजिटिव मरीजों के आइसोलेशन का पूरा ध्यान रखें।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा है कि जिले के सामने यह कठिन परिस्थिति है। यदि इस समय पूरे संयम और हिम्मत से इस परिस्थिति का मुकाबला किया। तो निश्चय ही हम अपने परिवारजनों और प्रियजनों को इस विपदा से सुरक्षित रख सकेंगे।

इस पर रहेगी पाबंदी,

जिले की सभी दुकानें,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, फैक्ट्री, गोदाम और साप्ताहिक बाजार बंद रहेगे। इमरजेंसी उत्पाद करने वाली फैक्ट्रियों को छूट दी जायेगी।

Share this story