Samachar Nama
×

दुर्ग :दिन का पारा 1.4 डिग्री बढ़ा तो रात का तापमान 2.4 डिग्री घटा, दोपहर में चल रही गर्म हवाएं

24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। हालांकि रात का तापमान राहत पहुंचने वाली रही।ट्विनसिटी वालों के लिए 5 अप्रैल परेशान करने वाल रहा। दोपहर में गर्म हवाएं चलीं। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। यह सामान्य से 5 डिग्री
दुर्ग :दिन का पारा 1.4 डिग्री बढ़ा तो रात का तापमान 2.4 डिग्री घटा, दोपहर में चल रही गर्म हवाएं

24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। हालांकि रात का तापमान राहत पहुंचने वाली रही।ट्विनसिटी वालों के लिए 5 अप्रैल परेशान करने वाल रहा। दोपहर में गर्म हवाएं चलीं। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।

यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 39 फीसदी और शाम को 26 फीसदी रही।24 घंटे में रात के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रविवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था तो सोमवार को 18.6 डिग्री सेल्सियस।

इस दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रह सकता है। दिन की अवधि अधिक होने और सूर्य की किरणों के धीरे-धीरे सीधे होने का असर तापमान पर पड़ रहा है। इस दौरान हवा की औसत गति 5 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

Share this story