Samachar Nama
×

दुर्ग : कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में फैसला:टीके को लेकर गांवों में भ्रम जागरुकता अभियान चलाएंगे

बैठक में संगठन के सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई।छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस की वर्चुअल बैठक मंगलवार को हुई। पदाधिकारियों ने अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर को बताया कि ग्रामीणों में वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम की स्थिति है। वे वैक्सीन लगाने के बाद बीमार
दुर्ग : कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में फैसला:टीके को लेकर गांवों में भ्रम जागरुकता अभियान चलाएंगे

बैठक में संगठन के सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई।छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस की वर्चुअल बैठक मंगलवार को हुई।  पदाधिकारियों ने अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर को बताया कि ग्रामीणों में वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम की स्थिति है।

वे वैक्सीन लगाने के बाद बीमार होने की गलतफहमी का शिकार हैं। इस पर चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश स्तर पर इसे लेकर अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों सहित शहर के लोगों को जागरूक किया जाए। बताया जाए कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

बैठक में बताया गया कि राज्य की प्रभारी शकुन डहरिया को पिछले एक वर्ष के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई है। प्रवक्ता दीप सारस्वत ने बताया कि एमबीबीएस स्टूडेंट्स की मदद, प्रवासी मजदूरों को भोजन, पौध रोपण, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर रहे।

असम और पश्चिम बंगाल दौरे की भी दी जानकारी

पदाधिकारियों में मुकेश चंद्राकर ने असम और पश्चिम बंगाल दौरे से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए 10 प्रदेश समन्वयकों को नियुक्त की गई है। इसके अलावा टीम ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूल से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अलावा राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके सलाहकार प्रदीप शर्मा, स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को भी संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। वर्चुअल बैठक में प्रत्युष भारध्वज, शिल्पराज देवांगन, निखिल शाह सहित अन्य मौजूद थे।

Share this story