Samachar Nama
×

तेल-तिलहनों में नरमी, चना कांटा व चना दाल के बढ़े भाव देखे आज का ताज़ा भाव

बाजार के जानकार सूत्रों के अनुसार निर्यात के लिए सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की अच्छी मांग है जिसमें सोयाबीन के बेहतर दानों का उपयोग किया जाता है। मुर्गी दाने के लिए सोयाबीन खली (डीओसी) की भारी मांग है, लेकिन मध्यप्रदेश में सोयाबीन की ऊपज असमय बरसात के कारण प्रभावित होने से वहां काफी
तेल-तिलहनों में नरमी, चना कांटा व चना दाल के बढ़े भाव देखे आज का ताज़ा भाव

बाजार के जानकार सूत्रों के अनुसार निर्यात के लिए सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की अच्छी मांग है जिसमें सोयाबीन के बेहतर दानों का उपयोग किया जाता है। मुर्गी दाने के लिए सोयाबीन खली (डीओसी) की भारी मांग है, लेकिन मध्यप्रदेश में सोयाबीन की ऊपज असमय बरसात के कारण प्रभावित होने से वहां काफी फसल दागी हैं। पाइपलाइन में सोयाबीन का स्टॉक की कमी है। इसके अलावा शिकागो में 0.5 फीसद का सुधार रहने से सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज की कीमतों में सुधार आया। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय मांग कमजोर रहने से सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर और आयात किए जाने वाले सोयाबीन डीगम की तेल कीमतें हानि दर्शाती बंद हुई।

 बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

  •      सरसों तिलहन – 6,200 – 6,250 (42 फीसद कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली दाना – 6,020- 6,085 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,850 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,380 – 2,440 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 1,985 -2,075 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,115 – 2,230 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 13,500 – 16,500 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,800 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500 रुपये।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 10,650 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,100 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,500 रुपये।
  •      पामोलिन कांडला 11,500 (बिना जीएसटी के)
  •      सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी 5,350 – 5,400 रुपये,
  •      लूज में 5,200- 5,250 रुपये
  •      मक्का खल (सरिस्का) 3,530 रुपये

सूरजमुखी तेल के आयात का भाव 1,565 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 1,570 डॉलर हो गया।  उन्होंने कहा कि कल रात मलेशिया एक्सचेंज के लगभग एक फीसद टूटने और स्थानीय मांग कम रहने से सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव भी हानि दर्शाते बंद हुए।  सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक बढ़ रही है और इसकी नये फसल से मिलने वाली तेल में अभी हरापन है। स्थानीय मांग कमजोर होने से सरसों तेल तिलहनों के भाव भी हानि दर्शाते बंद हुए।

इंदौर में चना कांटा, चना दाल के भाव में वृद्धि

  • दलहन: चना (कांटा) 5100 से 5150, मसूर 5550 से 5600,
  • तुअर (अरहर) नई निमाड़ी 6200 से 6700, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6800 से 6850, तुअर लाल (कर्नाटक) 7100 से 7200, मूंग 7600 से 7900, मूंग हल्की 6000 से 6800,
  • उड़द 7600 से 7800, हल्की 5500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल।
  • दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9000 से 9300,
  • तुअर दाल फूल 9400 से 9500, तुअर दाल बोल्ड 9700 से 9900,
  • नई तुअर दाल 1000 से 10300, चना दाल 6150 से 6650,
  • मसूर दाल 6450 से 6750, मूंग दाल 8500 से 8800,
  • मूंग मोगर 9200 से 9600, उड़द दाल 8600 से 9000,
  • उड़द मोगर 10000 से 10800 रुपये प्रति क्विंटल।
  •  चावल: बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000,
  • दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 6000 से 6500, मोगरा 3500 से 5500,
  • बासमती सैला 5500 से 7000, कालीमूंछ 5000 से 7000,
  • राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000,
  • परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2500 से 2600,
  • हंसा सफेद 2300 से 2400, पोहा 3200 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल।

Share this story