Samachar Nama
×

झुंझुनूं :डीजल की तस्करी:लॉकडाउन से पहले जिले में रोज 2.5 लाख लीटर डीजल बिकता था, वैट बढ़ने से 75 हजार लीटर बिक्री कम हुई

पिछले एक महीने में पुलिस ने 12 हजार लीटर डीजल जब्त कर पांच वाहन जब्त कर आधा दर्जन लाेगाें काे पकड़ा।हरियाणा में डीजल-पेट्राेल पर वैट में 10 फीसदी की कमी हाेने की वजह से जिले में पेट्राेल एवं डीजल की तस्करी बढ़ गई है। इसके बावजूद मुनाफे के चलते तस्करी बढ़ गई है। इसे लेकर
झुंझुनूं :डीजल की तस्करी:लॉकडाउन से पहले जिले में रोज 2.5 लाख लीटर डीजल बिकता था, वैट बढ़ने से 75 हजार लीटर बिक्री कम हुई

पिछले एक महीने में पुलिस ने 12 हजार लीटर डीजल जब्त कर पांच वाहन जब्त कर आधा दर्जन लाेगाें काे पकड़ा।हरियाणा में डीजल-पेट्राेल पर वैट में 10 फीसदी की कमी हाेने की वजह से जिले में पेट्राेल एवं डीजल की तस्करी बढ़ गई है। इसके बावजूद मुनाफे के चलते तस्करी बढ़ गई है। इसे लेकर पेट्राेल पंप संचालकाें ने शनिवार काे पंप बंद रखने का निर्णय किया है।

हरियाणा में डीजल पेट्राेल सस्ता हाेने के कारण लाेग वहां से लाकर जिले में सप्लाई कर रहे हैं। इससे जिले में संचालित पेट्राेल पंप संचालकाें का काराेबार बुरी तरह प्रभावित हाे रहा है। दरअसल डीजल व पेट्राेल पर राज्य सरकार की ओर से वैट अलग- अलग तय किया जाता है। राजस्थान में पेट्राेल व डीजल पर वैट अधिक है जबकि हरियाणा में वैट कम है। यानी हरियाणा व राजस्थान में 10 रुपए प्रति लीटर का फर्क है। पेट्राेल पंप संचालका तस्करी काे राेकने के लिए प्रशासन से लगातार मांग कर रहे हैं। इसके विराेध में 10 अप्रैल काे पेट्राेल पंप बंद रहेंगे।

हरियाणा से हाे रही तस्करी की वजह से पेट्राेल पंप संचालकाें के लिए पंप संचालन मुश्किल हाे रहा है। पेट्राेल पंप संचालकाें काे प्रति लीटर डीजल व पेट्राेल पर कमिशन मिलता है। पेट्राेल डीजल की कीमत बढने और तस्करी बढ़ने से डीजल व पेट्राेल की बिक्री कम हाे रही है।तस्करी बढ़ी, एक महीने में पुलिस ने 12 हजार लीटर डीजल पकड़ा, 5 वाहन जब्त
जिले में 112 पेट्राेल पंप संचालित है। पेट्राेल व डीजल की तस्करी के विराेध में पेट्राेल पंप संचालक आंदाेलन कर रहे हैं। 10 मार्च काे जिले के पेट्राेल पंप संचालकाें ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। झुंझुनूं पेट्राेलियम डीलर एसाेसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सिंह कटेवा का कहना है कि राजस्थान में वैट दर बढ़ने के बाद से पेट्राेल डीजल की तस्करी बढ़ी है।

Share this story