Samachar Nama
×

world social justice day: जाने क्यों मनाया जाता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस

आज विश्व सामाजिक न्याय दिवस है ,हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस पूरे दुनिया भर में मनाया जाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है की विश्व के हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से न्याय और साथ ही सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा मिल
world social justice day: जाने क्यों मनाया जाता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस

आज विश्व सामाजिक न्याय दिवस है ,हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस पूरे दुनिया भर में मनाया जाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है की विश्व के हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से न्याय और साथ ही सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा मिल सके।

 

डिजिटल अर्थव्यवस्था है 2021 का लक्ष्य

हर साल इस दिन एक थीम जारी की जाती यही जिसको पूरा करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास किये जाते है। इस बार की थीम ए कॉल फॉर सोशल जस्टिस इन डिजिटल इकॉनमी है। यानि की इस साल डिजिटल अर्थव्यवस्था में सामाजिक न्याय दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। साल 2009 में पहली बार विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की शुरुआत की गयी थी। तब से लेकर अब तक ये लगातार वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है।

world social justice day: जाने क्यों मनाया जाता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस

 

 

क्या काम करता है

इस दिवस को मनाने  के पीछे का प्रमुख उद्देश्य है की विश्व के हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से न्याय और साथ ही सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा देना। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए और इसके प्रति लोगो के बीच जागरूक पैदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय एक साथ मिलकर काम कर रहे है।

world social justice day: जाने क्यों मनाया जाता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस

इतिहास

विश्व सामाजिक न्याय दिवस की स्थापना साल 2007 को 26 नवम्बर को हुई थी ,तब संयुक्त राष्ट्र ने ये घोषणा की थी कि महासभा के 63 वे सत्र से हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाए। इसके बाद इसे साल 2009 से वैश्विक स्तर पर मनाया गया।

 

 

सभी देश है उद्देश्य के प्रति प्रयासरत

world social justice day: जाने क्यों मनाया जाता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस

विश्व भर में कई प्रथाएं या रिवाज ऐसी है जिनके चलते सामाजिक न्याय मिल पाना आज भी कठिन है ,भारत की बात करे तो यहाँ भी जाती लिंग आदि के आधार पर कई बार भेदभाव किया जाता है। ऐसे में सामाजिक न्याय हर एक व्यक्ति तक पहुंचा पाना जरुरी है। ऐसे में ऐसे हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, बाल विकास आयोग के अलावा कई एनजीओ भी इस लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयासरत है।

 

Share this story