Samachar Nama
×

चक्रवाती तूफान का खतरा, मुंबई एयरपोर्ट का संचालन बंद रहा

तूफान के खतरे के बीच मुंबई में पांच जगह अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं। चक्रवाती तूफान ताउते के आने के डर से नवसारी में मछुआरों की नावें समुद्र में तैरती हुई दिखाई दीं। तूफान के मद्देनजर विस्तारा एयरलाइंस और इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की थी। कंपनियों की सेवाएं कई शहरों
चक्रवाती तूफान का खतरा, मुंबई एयरपोर्ट का संचालन बंद रहा

तूफान के खतरे के बीच मुंबई में पांच जगह अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं। चक्रवाती तूफान ताउते के आने के डर से नवसारी में मछुआरों की नावें समुद्र में तैरती हुई दिखाई दीं। तूफान के मद्देनजर विस्तारा एयरलाइंस और इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की थी। कंपनियों की सेवाएं कई शहरों में बाधित हो गई हैं। विस्तारा और इंडिगो ने ट्वीट कर ट्रैवल एडवाइजरी की जानकारी दी। विस्तारा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, ‘अरब सागर में मौसमी परिस्थितियों की वजह से कंपनी की चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, बंगलूरू, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवाएं 17 मई 2021 तक प्रभावित रहेंगी।’

ग्राहकों की सुविधाओं के लिए कंपनी ने उसकी वेबसाइट पर उड़ानों का अपडेट लेने के लिए कहा है। ग्राहक एसएमएस के जरिए भी उड़ान के समय में हुए बदलाव की जानकारी ले सकते हैं।इसके साथ ही प्लान-बी का विकल्प भी दिया है। इसके तहत कंपनी की ओर से उड़ान रद्द या पुनर्निर्धारित होने पर ग्राहक अपनी उड़ान का समय या तारीख बदल सकते हैं या उसे रद्द भी कर सकते हैं। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के रिफंड के भी पात्र हैं।

चक्रवाती तूफान ताउते से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई सैकड़ों पेड़ इसकी चपेट में आकर गिर गए और कई गांव प्रभावित हो गए। चक्रवात ताउते का देश के कई राज्यों पर असर पड़ा।अहमदाबाद के मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ताउते तेज हवाओं के साथ गुजरात के तट पर आज शाम तक पहुंचेगा और देर रात को पोरबंदर और महुवा तट से गुजरेगा।

 

Share this story