Samachar Nama
×

Gujraat : गुजरात मे नगर निगमों का परिणाम आज होगा घोषित

गुजरात में हुए छह नगर निगमों के चुनाव की आज घोषणा की जाऐगी। रविवार को अहमदाबाद ,सूरत, राजकोट, वडोदरा ,भावनगर, जामनगर के कुल 144 वार्डो पर चुनाव हुआ था,जिसके परिणाम आना आज प्रस्तावित है। हालाँकि इन चुनावों में मतदाताओं द्वारा ख़ास रुझान नहीं दिखाई दिया। राज्य के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी विग्यप्ति के
Gujraat : गुजरात मे नगर निगमों का परिणाम आज होगा घोषित

गुजरात में हुए छह नगर निगमों के चुनाव की आज घोषणा की जाऐगी। रविवार को अहमदाबाद ,सूरत, राजकोट, वडोदरा ,भावनगर, जामनगर के  कुल 144 वार्डो पर चुनाव हुआ था,जिसके परिणाम आना आज प्रस्तावित है। हालाँकि इन चुनावों में मतदाताओं द्वारा ख़ास रुझान नहीं दिखाई दिया। राज्य के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी विग्यप्ति के अनुसार इन 6 निगमों में मतदान प्रतिशत मात्र 46 फीसदी रहा।  अंतिम आंकड़ों के अनुसार सबसे कम मतदान अहमदाबाद में हुआ जहाँ सिर्फ 42 फीसद लोगो ने मतदान किया वहीं सबसे ज्यादा मतदान जामनगर में हुआ जहाँ करीब 53 फीसदी लोगो ने वोट दिया। इसके अलावा राजकोट में 50 फीसदी भावनगर में 49 .5 वडोदरा और सुरत में क्रमश 47.8 और 47.1 मतदान हुआ। जारी की गयी विग्यप्ति के अनुसार निगम में कुल 1 करोड़ 14 लाख मतदाताओं में से केवल 52 लाख 83 हजार मतदाताओं ने वोट के अधिकार का प्रयोग दिया।

Gujraat : गुजरात मे नगर निगमों का परिणाम आज होगा घोषित

 

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर

Gujraat : गुजरात मे नगर निगमों का परिणाम आज होगा घोषित

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। बीते कई सालो से भारतीय जनता पार्टी का इन छह निगमों पर राज रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी इस बार कुछ निगमों पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहेगी।  वहीँ दूसरी और आम आदमी पार्टी ने भी दावा किया है की वो इन चुनावो में प्रभावशाली रहेगी। जबकि असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी पहली बार गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही है।

 

 

 

 

 

 

Share this story